Bihar news सुखद, सुरक्षित जीवन के लिये प्रकृति-पर्यावरण में समन्वय व संतुलन महत्वपूर्ण:गरिमा

WhatsApp Image 2021-07-13 at 4.37.49 PM
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया

WhatsApp Image 2021 07 13 at 4.37.48 PM 1 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने 73 वें स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षा का अभियान शुरू किया है। इसको लेकर 15 जुलाई तक चलने वाले आरोग्य संजीवनी अभियान के तहत मंगलवार नगर के आरएलएसवाई कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने उत्साह वर्द्धन के साथ युवा वर्ग का ओजस्वी मार्गदर्शन किया। श्रीमती सिकारिया ने कोरोना संक्रमण काल में अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के कारण अपनों को खो चुके हजारों लोगों की पीड़ा को साझा किया। इसको लेकर उनके द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान की सराहना की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुखद व सुरक्षित मानव जीवन के लिये प्रकृति व पर्यावरण में समन्वय और संतुलन कितना महत्वपूर्ण है, इसका अनुमान हमें कोरोना महामारी के दौरान लगा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के सानिध्य में मानव जितना अधिक रहता है, उनमें विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता भी उतनी ही अधिक होती है और वह स्वस्थ जीवन जीता है। उसे सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिलती है।गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि मनुष्य के जीवन में वृक्षों का बहुत ही विशेष महत्व है। पेड़ धरती माता के बेटे हैं और हमारे मित्र भी। वृक्षों से हमें फल, सब्जियां, लकड़ियां, आदि प्राप्त होती हैं। लकड़ी से फर्नीचर, कागज़, गोंद, आदि वस्तुएं तैयार की जाती हैं।

WhatsApp Image 2021 07 13 at 4.37.49 PM इसके अलावा पेड़ों से बहुत सारी औषधियां तैयार की जाती है, जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में हमारी मदद करती है।इस पौधारोपण अभियान से आम लोग भी प्रेरणा लेकर वृक्ष का संरक्षण कर रहे है। इस मौके पर कॉलेज में अभाविप बिहार के सहमंत्री रौशन कुमार कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये कहा कि फलदार और छायादार पेड़ लगाकर मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान को सफल बनाया जा रहा है। इस आरोग्य संजीवनी अभियान के तहत जगह जगह पर नीम, गुलमोहर, अर्जुन, अमरूद और आम आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। अभाविप द्वारा 9 से 15 जुलाई तक आरोग्य संजीवनी अभियान चलाए जा रहे कार्यक्रम की उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि पेड़ ना केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुंदर बनाते हैं। पेड़ पर पक्षी अपना घोंसला बनाकर रहते हैं। तपती धूप में यह मनुष्य को छाया प्रदान कर उसे गर्मियों से बचाने में मदद करती हैं। पेड़ों के ना होने से मनुष्य का जीवन संकट में आ जाएगा। जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा कि मनुष्य सुख सुविधाओं के लालच में आकर पेड़ों का शत्रु बन बैठा है। उन्होंने आगे कहा कि वह निरंतर पेड़ों को काटते जा रहा है जिस कारण हमारे पर्यावरण में दुष्परिणाम पड़ रहे हैं और मनुष्य को कई प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर नगर मंत्री संजय यादव नगर सह मंत्री अभिषेक पटेल रवि किशन धर्मेश गुप्ता अभिजीत राय उदित मिश्रा विशाल झा आशीष गुप्ता आशुतोष पांडेय नीकु कुमार अभय सिंह सहित कई कार्यकर्ता शिक्षक छात्र मौजूद रहे।.

Trending News