Bihar News मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आग का तांडव जारी

Bihar News मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आग का तांडव जारी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

एक बार फिर से मझौलिया में अग्नि देव का कहर टूट पड़ा है। एक दर्जन ग्रामीणों का आशियाना आग की भेंट चढ़ गए।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बखरिया पंचायत वार्ड नंबर 10 पोखरा टोला में अचानक लगी आग से फागु दास मदन दास किशोर दास महंत दास भीखम दास मनोज दास त्रिभुवनदास झगरू दास भोला दास बेचू दास विनोद दास लाल बहादुर दास का घर अचानक लगी आग से जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस भीषण आग लगी में चार बकरियां आधा दर्जन साईकिल दो मोटरसाइकल सहित कपड़ा बर्तन उपस्कर गहना नगदी बिछावन पलंग चौकी अनाज आदि जलकर आग की भेंट चढ़ गए। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा क्षति अनाज की हुई है।

IMG 20230616 WA0147

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया कमल पति देवी पति समाजसेवी एक बाली राम घटनास्थल पर पहुंच अंचलाधिकारी थानाध्यक्ष तथा अग्निशमन दस्ता को सूचित किया और ग्रामीणों के साथ आग को बुझाने में लग गए। अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक 1 दर्जन से अधिक ग्रामीणों के सिर पर से आशियाना उजड़ कर आग की भेंट चढ़ चुका था। मुखिया कमल पति देवी पति समाजसेवी एक बाली राम ने पीड़ितों के बीच रह कर हिम्मत और साहस बढ़ाया तथा हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया तथा प्रशासन से अभिलंब सहायता राशि उपलब्ध कराने एवं पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है।

Bihar News मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आग का तांडव जारी
इस संदर्भ में अंचलाधिकारी सूरज कांत ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराते हुए अग्नि पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

Trending News