Bihar News लौरिया व सुगौली चीनी मिल से 6 माह गन्ना और 6 माह इथेनाॅल के उत्पादन से किसान होंगे लाभान्वित :- सांसद

Bihar News Farmers will be benefited by the production of 6 months of sugarcane and 6 months of ethanol from Lauria and Sugauli sugar mills:- MP
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अब चंपारण के लौरिया एवं सुगौली चीनी मिल में भी होगा इथेनॉल का उत्पादन, जिससे यहां की किसानों को होगा लाभ ।Bihar News Farmers will be benefited by the production of 6 months of sugarcane and 6 months of ethanol from Lauria and Sugauli sugar mills:- MP

उक्त बातें मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ संजय जयसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि कल से इस दिशा में काम जो है शुरू हो गया है। यह काम केंद्र सरकार द्वारा एचपीसीएल कंपनी को दिया गया है। जिसका लागत 168 करोड़ रुपया होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य का टेंडर भी हो चुका है। अब जो है इन दोनों चीनी मिलों में एथेनॉल उत्पादन साल भर होता रहेगा। गन्ना के सीजन में 6 माह तक गन्ना से और उसके बाद गन्ना का सीजन समाप्त होने पर 6 माह तक मक्का से एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा, जिससे चंपारण के किसानों को भारी लाभ मिलेगा।Bihar News Farmers will be benefited by the production of 6 months of sugarcane and 6 months of ethanol from Lauria and Sugauli sugar mills:- MP

इस मौके पर प्रदेश के पूर्व पर्यावरण एवं वन मंत्री रामचंद्र सहनी, पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री नारायण प्रसाद, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडे, विजय चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र में विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु कल करीब 160 करोड़ रूपया विमुक्त किया गया है।

Trending News