Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : देवकी नंदन ठाकुर महाराज करेंगे सनातनियों को जागरुक

जनवाद टाइम्स 22 October 2023
Agra News : देवकी नंदन ठाकुर महाराज करेंगे सनातनियों को जागरुक
Share News
       

संवाददाता कमल सिंह

आगरा— सनातन जागृति सम्मेलन हनुमान सेना द्वारा 25 अक्टूबर को सेक्टर 11, आवास विकास स्थित बड़े मैदान पर होगा आयोजन।
सनातन जागृति सम्मेलन में लगभग 5 जिलों के करीब 20 हजार सनातनी होंगे शामिल।
महामण्डलेश्वर महन्त श्री कृष्ण दास, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, संदीप महाकाल, चैतन्य अरुण पुरी भी करेंगे इस कार्यक्रम को संबोधित ।

IMG 20231022 WA0005
संसार के सबसे प्राचीन सनातन धर्म पर किये गए मुगलों के प्रहारों से अब उबरने का समय आ चुका है। सनातनियों को जागरुक होने की जरूरत है, तभी अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीकों का संरक्षण हम कर पाएंगे। इसी उद्देश्य को लेकर 25 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार को सनातन जागृति सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि देवकी नंदन ठाकुर महाराज होंगे।

Agra News : देवकी नंदन ठाकुर महाराज करेंगे सनातनियों को जागरुक
शनिवार को हरीपर्वत स्थित होटल एमिनेंट में सनातन जागृति सम्मेलन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।इस कार्यक्रम के संयोजक अविनाश राणा और अमित चौधरी ने बताया कि सनातन जागृति सम्मेलन का उद्देश्य है। सभी सनातनी जागरूक हों और 1670 में मुगल शासक औरंगजेब द्वारा मथुरा से हमारे आराध्य केशव देव जी कान्हा जी के मंदिर को तोड़कर जिन मूर्तियों को आगरा लाकर जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफन कर दिया गया था, उन्हें निकालकर पुनः मंदिर में स्थापित किया जाए। इस आतातायी घटना के बहुत सारे प्रमाण हैं। न्यायालय में भी यह मामला चल रहा है। जब तक सनातनियों को न्याय नहीं मिल जाता, हमारा गौरव पुनः स्थापित नहीं हो जाता हम न्यायालय से लेकर सड़क तक की लड़ाई जारी रखेंगे।

Agra News : देवकी नंदन ठाकुर महाराज करेंगे सनातनियों को जागरुक
प्रदेश अध्यक्ष सतीश शिवाजी ने बताया कि सम्मेलन के लिए गांव से लेकर देहात तक में 250 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। अनुमान है कि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस जिलों से 20 हजार से अधिक सनातनी शामिल होंगे।
लोगों को जागरुक करने के लिए होर्डिंग्स, सोशल मीडिया आदि का प्रयोग किया जा रहा है। प्रयास हैं कि अधिक से अधिक युवाओं को सम्मेलन से जोड़ा जाए। प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज होंगे। वहीं महामण्डलेश्वर महन्त श्रीश्री 108 कृष्ण दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी धाम कानपुर, क्रांतिकारी संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज श्री महालक्ष्मी पीठाधीश्वर श्री धाम वृंदावन, सन्दीप महाकाल हेलीकॉप्टर बाबा, गुड़गांव और चैतन्य अरुण पुरी जी महाराज भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Agra News : देवकी नंदन ठाकुर महाराज करेंगे सनातनियों को जागरुक
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह, महानगर अध्यक्ष लोकपाल चाहर, रिषभ राणा, जिलाध्यक्ष युवा शाखा जयदीप सिंह, महानगर अध्यक्ष युवा शाखा आकाश ग्रोवर, विकास गोला, अभिषेक शर्मा, मनोज चौहान, संजय सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।
हरीपर्वत स्थित होटल एमिनेंट में सनातन जागृति सम्मेलन आमंत्रण पत्र का विमोचन करते हनुमान सेना के अविनाश राणा, अमित चौधरी, सतीश शिवाजी आदि।

Post navigation

Previous: Bihar News लौरिया व सुगौली चीनी मिल से 6 माह गन्ना और 6 माह इथेनाॅल के उत्पादन से किसान होंगे लाभान्वित :- सांसद
Next: Agra News : वैश्य बोर्डिंग हाउस में 24 को रावण और 25 को आतंकवाद का पुतला होगा दहन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.