Bihar News-अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा वैशाली जिला कमेटी की विस्तारित बैठक
संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर। जिला संयोजक रामबाबू भगत की अध्यक्षता में रामचौरा स्थित भाकपा माले कार्यालय परिसर में संपन्न हुई, बैठक में 27 सितंबर को स्थानीय गांधी आश्रम में जिला सम्मेलन आयोजित करने एवं उससे पहले 100 से ज्यादा गांव में ग्राम सम्मेलन आयोजित कर ग्राम कमेटी बनाने, पंचायत कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, बैठक को संबोधित करते हुए ।

भाकपा माले के जिला प्रभारी विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी जी की नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन की सरकार संविधान को बदलने के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देव राय, एवं पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई के द्वारा सवाल उठा रही है, अंबेडकर जी के विचारों से नफरत करने वाले भाजपाई उनके मूर्तियों को तोड़कर उनके विचार को समाप्त करना चाहते हैं, जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त कर रहे हैं ।

खाद्य सुरक्षा योजना सहित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं में भारी कटौती किया जा रहा है, शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार,से जनता को वंचित किया जा रहा है, खाने पीने की चीजे, बच्चों के पाठ सामग्रियों, यहां तक की कफन पर भी इस सरकार में टैक्स लगाकर मंगा कर दिया, ऐसी जन विरोधी सरकार को उखाड़ खार फेंकने के लिए मजबूत संघर्ष की जरूरत है जो मजबूत संगठन से ही संभव है, इस स्थिति में भाकपा माले खेग्रामस को मजबूती प्रदान करने के लिए हर तरह से प्रयास करेगी, बैठक को पवन कुमार राम, पवन कुमार सिंह, मिथलेश देवी, शत्रुघ्न पासवान, मनोहर पासवान, शिवचंद्र महतो, गुरु गोविंद भगत, लाल बाबू भगत, चंदेश्वर भगत, बिंदा भगत, सहित अन्य कार्यकर्ताओंने संबोधित करते हुए कार्यभारों को पूरा करने का संकल्प लिया।