Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : एक हजार एक दिन से ज्यादा पूरा हो जाने के बाद भी जीवनपर्यंत जारी रहेगा गरीब असहायो का निःशुल्क भोजन शिविर:गरिमा

जनवाद टाइम्स 18 June 2023
Bihar News : एक हजार एक दिन से ज्यादा पूरा हो जाने के बाद भी जीवनपर्यंत जारी रहेगा गरीब असहायो का निःशुल्क भोजन शिविर:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया के निजी कोष से गरीब असहाय जन के निःशुल्क भोजन वितरण एक हजार एक (1001) दिन से ज्यादा पूरा होने पर रविवार के पितृ दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जहां शिविर की संचालिका और नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हमारे ससुर पिता-भोलानाथ सिकारिया ही अप्रैल 2020 से ही संचालित इस इस शिविर के प्रेरणाश्रोत रहे हैं। आज ‘पितृ दिवस’ पर इनकी और अपनी सासू मां सुमन सिकारिया की सहभागिता के बीच इस शिविर के एक हजार एक दिन से ज्यादा पूरा हो जाने पर अपने नगर निगम क्षेत्र के जरूरतमंद, गरीब व लाचारजन के बीच गर्म पका भोजन रोज परोसने का पुण्य कार्य किया गया है।IMG 20230618 WA0132

महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि कोरोना त्रासदी के प्रथम और द्वितीय चरण के बीच वाले कुछ अंतराल के बाद पुनः 9 मई 2021 से अब तक कुछेक अपवाद दिन को छोड़ कर आज तक गरीब, लाचार, असहाय और निशक्तजन के लिए संचालित प्रतिदिन गर्म व पका निःशुल्क भोजन वितरण शिविर के 1001 दिन से अधिक दिन पूरा हो जाने पर आज के पितृ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के इस मौके पर मैं और मेरा पूरा परिवार गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के लालबाजार स्थित उनके आवास के समीप बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर के सामने चलाया जा रहा नि:शुल्क भोजन शिविर के इस शिविर में प्रतिदिन गरीबों को निशुल्क गरमा गरम पका भोजन परोसा जाता है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग भोजन करते हैं। शिविर में जो भी आता है भोजन करने के बाद ही वापस जाता है। भोजन के लिए किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं है। यह शिविर ईश्वर की इच्छा तक आगे भी जारी रहेगा। 1001 दिन से ज्यादा पूरा होने पर मारवाड़ी सम्मेलन के प्रेम सोमानी, रवि गोयनका, सुभाष रुंगटा, विश्वनाथ झुनझुनवाला, कुंज बिहारी राजगढ़िया, टीनू सर्राफ, सुरेश सिंघानिया इत्यादि ने पितृ दिवस पर 1001 दिन पूरा होने के उपलक्ष्य में इस भोजन वितरण के प्रेरणा स्रोत भोलानाथ सिकारिया को अंग वस्त्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

Bihar News : एक हजार एक दिन से ज्यादा पूरा हो जाने के बाद भी जीवनपर्यंत जारी रहेगा गरीब असहायो का निःशुल्क भोजन शिविर:गरिमा

मारवाड़ी युवा मंच के अर्पित केशान एवं सोनू अग्रवाल ने भी निशुल्क भोजन के लिए सिकारिया परिवार को सम्मानित किया। मौके पर नवेंन्दु चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, सुशीला देवी, निरंजन चतुर्वेदी, अनिल कुमार, चंदन कुमार, राजू कुमार, रेमी पीटर, कुश कश्यप आदि के सहयोग से ही प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य किया जाता है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : अल्ट्राटेक सीमेंट के टेक्निकल मैनेजर द्वारा राजगीर मिस्त्रीयों को उपहार देकर किया सम्मानित
Next: Bihar News गर्मी का कहर, हीटवेव ने तीन दशक का तोड़ा रिकार्ड और जलस्तर किया नीचे

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.