Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए 10 करोड़ की राशि से हो रहा है कटाव निरोधक कार्य

जनवाद टाइम्स 7 April 2023
Bihar News बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए 10 करोड़ की राशि से हो रहा है कटाव निरोधक कार्य
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए लगभग 10 करोड़ की राशि से कटाव निरोधक कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है ताकि बगहा वासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।IMG 20230406 WA0057

पारस नगर में कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, अनिल राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि 1405 मीटर में कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। कटाव निरोधक कार्य में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एनसी बेस बनाकर पीपी रोप गैबियन से कार्य कराया जा रहा है। अबतक लगभग 27 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कटाव निरोधक कार्य गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।Bihar News बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए 10 करोड़ की राशि से हो रहा है कटाव निरोधक कार्य

निरीक्षण के क्रम में यह मामला प्रकाश में आया कि नगर परिषद द्वारा जलनिकासी हेतु प्रॉपर व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कटाव निरोधक कार्य प्रभावित हो सकता है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शहर की जलनिकासी हेतु प्रॉपर व्यवस्था की जाय। नदी तक शहर का पानी लाने के लिए कटाव निरोधक स्थल पर ह्यूम पाइप लगाया जाय। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,बगहा को निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर समुचित जल निकासी की व्यवस्था करें ताकि कटाव निरोधक कार्य प्रभावित नहीं हो सके।

Post navigation

Previous: Bihar News नौतन पुलिस ने बरामद किया विदेशी शराब की एक बहुत बड़ी खेप
Next: Prayagraj News :रैली निकालकर युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.