Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं रामनवमी पर्व : जिलाधिकारी

Bihar News Ensure that Ram Navami festival is celebrated in a peaceful and harmonious environment: District Magistrate
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया /पश्चिम चंपारण। रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के दृष्टिगत एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उदेश्य से जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी।Bihar News Ensure that Ram Navami festival is celebrated in a peaceful and harmonious environment: District Magistrate

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सभी की सहभागिता रही है। रामनवमी पर्व को भी जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। पूजा पाठ वाले स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह सजग एवं सचेत रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी करें। विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही इन बातों की जानकारी भी वरीय पदाधिकारियों को तुरंत दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाकर रखें। अविलंब निरोधात्मक कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि जिले में पर्व-त्योहारों के अवसर पर शांति-व्यवस्था, सद्भाव कायम रहे, इसे हेतु समुचित कार्रवाई करनी है। कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुमंडल एवं थानास्तर पर अधिकांशतः जगहों पर शांति समिति की बैठक कर ली गयी है। जिन स्थलों पर अबतक बैठक नहीं की गयी है, वहां अविलंब शाति समिति की बैठक कर लें। उन्होंने निर्देश दिया कि विवादास्पद स्लोगन, झांकी, बैनर, पोस्टर नहीं लग सके, इसकी सतत निगरानी करनी है। सोशल मीडिया की भी निगरानी करनी है। अफवाहों का त्वरित खंडन करें। क्यूआरटी का गठन कर अलर्ट मोड में रखें। जिला एवं अनुमंडल स्तर पर कारगर नियंत्रण कक्ष की स्थापना करें।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सहित जिले के सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय को निर्देश दिया कि पर्व के अवसर पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें। लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का सार्थक प्रयास करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस फोर्स अलर्ट रहेंगे और कारगर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। पूजा स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की व्यवस्था थानाध्यक्ष करेंगे और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे। थानाध्यक्ष आसूचना संग्रहण पर विशेष ध्यान देंगे। अपने तंत्रों को पूरी तरह एक्टिव करें। उन्होंने निर्देश दिया कि समन्वय, मोबिलिटी, एक्टिविटी के साथ विधि-व्यवस्था कायम करना है। डीजे को शत-प्रतिशत सीज करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि थानाध्यक्ष आपराधिक एवं आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करें। और बेहतर तरीके से कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को सम्पन्न कराएं।

पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बाउंड डाउन के साथ ही विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। क्यूआरटी पूरी तरह अलर्ट है। वाहनों की लगातार जांच करायी जा रही है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण पर्व को सम्पन्न कराया जायेगा।Bihar News Ensure that Ram Navami festival is celebrated in a peaceful and harmonious environment: District Magistrate

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, विनोद कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती निधि राज, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय, थानाध्यक्ष आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Trending News