Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 35.96 लाख की लागत से विकसित ‘शहीद पार्क’ के सौंदर्यीकरण पर 40 लाख और होंगे खर्च:गरिमा

जनवाद टाइम्स 5 April 2025
Bihar News 40 lakh more will be spent on the beautification of 'Shaheed Park' developed at a cost of 35.96 lakh: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पश्चिम चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर के ऐतिहासिक शहीद पार्क की चहारदीवारी, पाथ-वे, ग्रील के निर्माण और पेंटिंग कार्य को 35.96 लाख की लागत से पूरा किया गया है। अब सुरक्षित रूप में विकसित ऐतिहासिक ‘शहीद पार्क’ के सौंदर्यीकरण और पर्यटकीय स्वरूप में विभिन्न प्रकार के उपयोगी निर्माण और सौंदर्यीकरण पर 40 लाख अलग से खर्च वाली योजना को स्वीकृति नगर निगम बोर्ड से दी गई है।

Bihar News 40 lakh more will be spent on the beautification of 'Shaheed Park' developed at a cost of 35.96 lakh: Garima

नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के साथ कार्यस्थल का अवलोकन करने पहुंचीं महापौर ने बताया कि शहीद पार्क के लिए ही तीसरी स्वीकृत योजना करीब 14.62 लाख की है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि 14.62 लाख लागत वाली योजना से नगर निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर शहीद स्मारक की मरम्मती पेंटिंग और सुंदर स्वरूप में आकर्षक शेड के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैँ, जिसका कार्यादेश भी निर्गत किया जा चुका है । महापौर ने बताया कि संपूर्ण पार्क को सुरक्षित, आकर्षक बनाने और उसके सौंदर्यीकरण के अलावा शहीद स्मारक की मरम्मती और सौंदर्यीकरण को मिलाकर इस ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटनीय स्वरूप देने पर कुल करीब 90 लाख की आगत वाली तीनों योजनाओं को बीते वर्षों से लेकर अब तक में नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी गई है।

Bihar News 40 lakh more will be spent on the beautification of 'Shaheed Park' developed at a cost of 35.96 lakh: Garima

पूरी की गई योजना का निरीक्षण और स्वीकृत दोनों योजनाओं की शुरुआत से पूर्व नगर आयुक्त के साथ अवलोकन के लिए पहुंचीं महापौर ने बताया कि संपूर्ण शहीद पार्क में घास लगाने के साथ पेड़ पौधों का भी रोपन किया जाएगा। इसके अलावा पांच झुला, गजीबो, एक फिश फाउंटेन अर्थात फव्वारा के अलावा 40 डस्टबिन, बेंच, लाइट के साथ गार्ड रूम और टिकट घर का भी निर्माण कराए जाने के साथ इसको पर्यटकीय स्वरूप दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं रामनवमी पर्व : जिलाधिकारी
Next: BiharNews जिलाधिकारी के जनता दरबार में 60 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.