Bihar News–घर मे आग लगने से घर मे रखा समान जलकर खाक हो गया

Bihar News--घर मे आग लगने से घर मे रखा समान जलकर खाक हो गया
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/राजापाकर थाना बरांटी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिधौली गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी धन्जय राय के घर मे कल शाम लगभग 7 :30बजे एका एक घर मे आग लग गई।जिसके कारण घर रखा पैसा कपड़ा,जेवरात नगद रूपया पलंग, सोफा सेट,गेहूं, चावल,आलू सभी के सभी जल कर राख हो गया।IMG 20230301 WA0045

घर के उपर करकट भी टूट गया।स्थानीय जगरनाथ राय का कहना था कि घर के सभी सदस्य यज्ञ स्थल पर यज्ञ देखने चले गये।घर पर कोई आदमी नही था।घर के बगल मे महालक्ष्मी आठ दिवसीय यज्ञ हो रहा है।उसी मे घर के महिला चली गई थी। घर मे कोई भी पुरूष एवं महिला नही थी।आग की लपेट देख सभी आसपास के लोग दौड़ कर आये जबतक घर पुरी तरह से जल गया था।फिर स्थानीय लोग किसी तरह आग को बुझाया।बाद मे स्थानीय पुलिस बुरा ओपी आकर मामले की जानकारी लिया।धन्जय राय का कहना है कि समुह से डेढ लाख रूपया उठाकर लाए थे और ट्रक मे रख दिए थे।वह भी जल गया।ट्रक के अंदर कपड़ा था वह भी जलकर राख हो गयाBihar News--घर मे आग लगने से घर मे रखा समान जलकर खाक हो गया

।धन्जय राय का यह भी कहना है कि जेवर से लेकर नगदी लगभग पांच लाख रूपया का क्षति हूआ है।समाचार लिखे जाने तक ब्लॉक के किसी भी अधिकारी नही पंहुचे थे।

Trending News