Bihar News-डीएम ने दिए सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश

Bihar News-DM gave instructions to take action by running a campaign against single use plastic
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 4 अक्टूबर।
डीएम श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एकल उपयोग प्लास्टिक का पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स की बैठक हुई।

Bihar News-DM gave instructions to take action by running a campaign against single use plastic
बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाया गए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने और एकल उपयोग प्लास्टिक का उत्पादन करने से लेकर उसका प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को विरुद्ध छापेमारी करने का निर्देश डीएम ने दिया।एकल उपयोग करने वाले प्लास्टिक का उपयोग करने एवं उससे संबंधित प्रतिवेदनों को ऑनलाइन अपडेट किए जाने की समीक्षा की गई।विदित है कि एक जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग देश भर में पूरी तरह प्रतिबंधित है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को दूषित करता है। इस कारण बैन किया गया है।एकल उपयोग या सिंगल यूज प्लास्टिक की ऐसी वस्तुएं, जिन्हें केवल एक बार उपयोग करने के बाद फेक दिया जाता है। आमतौर पर इनका उपयोग पैकेजिंग में किया जाता है। इनमें किराना बैग, खाद्य पैकेजिंग प्लास्टिक की बोतल आदि शामिल है। एक बार प्रयोग होने वाला प्लास्टिक से पर्यावरण और अव्यवस्थित होता है। वन्य जीवन और अन्य लोगों पर घातक तक असर होता है। यह प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने के लिए जिम्मेवार भी होता है।Bihar News-DM gave instructions to take action by running a campaign against single use plastic

बैठक में डीएफओ, डीएसपी, मुख्यालय, शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (आईसीडीएस), डीपीएम, जीविका , सिटी मैनेजर, नगर परिषद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Trending News