Bihar News-जिला जन-सम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति – 02 बैंकर्स और लाभुकों की आमने-सामने बैठाकर जिलाधिकारी ने करायी मीटिंग

Bihar News-District Public Relations Office Press Release - District Magistrate conducted a meeting of 02 bankers and beneficiaries by making them sit face to face
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।हाजीपुर 16.10.2023 : उद्योग विभाग की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा बैंकों से आगे आने का आह्वान किया गया था परन्तु दिनांक 13.10.2023 को उद्योग विभाग की हुयी।

Bihar News-District Public Relations Office Press Release - District Magistrate conducted a meeting of 02 bankers and beneficiaries by making them sit face to face

समीक्षा बैठक में बैंकों की टाल मटोल और आवेदनों को अकारण रिजेक्शन को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और निदेश दिया गया कि सोमवार दिनांक 16.10.2023 को समाहरणालय सभागार में योजना के आवेदकों और बैंकर्स को आमने सामने बैठाया जाय और एक-एक आवेदन की समीक्षा की जाय । आज प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) पर बैठक करायी गयी ।

Bihar News-District Public Relations Office Press Release - District Magistrate conducted a meeting of 02 bankers and beneficiaries by making them sit face to face
जिलाधिकारी बैठक में खुद उपस्थित होकर सभी जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी आवेदकों और बैकर्स की उपस्थिति बनायी जाय। जो आवेदक उपस्थित नही हुए हैं उनके लिए एक अलग तिथि निर्धारित कर पुनः बैठक करायी जाय और जो बैंकर्स अनुपस्थित हैं उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित आवेदक और बैंक दोनों उपस्थित हैं तो सभी कागजों की यही जाँच हो जाय और बैक ऋण की राशि स्वीकृत करें। सभी डीआरपी (डिस्ट्रीक्ट रिसोर्स पर्सन) कागजातों को तैयार कराने में सहयोग करे। जिलाधिकारी ने कहा कि अब राईट टू डोर स्टेप डिलीवरी का समय आ रहा इसलिए लाभुक बार-बार कार्यालय या बैंक का चक्कर नहीं लगायेंगे। सभी डीआरपी को बैंकों से टैग कर देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि बैंक आवेदन पत्रों को अकारण रिजेक्ट नही करें। सरकार की योजनाओं को ध्यान में रखकर लचिला रूप अपनायें। ऐसा नहीं होने पर यह माना जाएगा कि सरकार के कार्य में रूचि नही हैं और इसे सरकारी कार्य में बाधा माना जाएगा।Bihar News-District Public Relations Office Press Release - District Magistrate conducted a meeting of 02 bankers and beneficiaries by making them sit face to face

बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, डीसीएलआर हाजीपुर, उद्योग विभाग के पदाधिकारी, बैकों के समन्वयक तथा आवेदनकर्त्ता उपस्थित थे।

 

 

Trending News