Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–जिलाधिकारी यशपाल मीणा कार्यालय कार्य निपटाने के उपरांत अपराह्न 2:00 बजे से क्षेत्र भ्रमण पर निकले

जनवाद टाइम्स 10 May 2023
Bihar News--जिलाधिकारी यशपाल मीणा कार्यालय कार्य निपटाने के उपरांत अपराह्न 2:00 बजे से क्षेत्र भ्रमण पर निकले
Share News
       

संवाददाता—राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिदुपुर स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय, महनार पीएचसी, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय महनार तथा अनुमंडल कार्यालय महनार का निरीक्षण किया गया।

Bihar News--जिलाधिकारी यशपाल मीणा कार्यालय कार्य निपटाने के उपरांत अपराह्न 2:00 बजे से क्षेत्र भ्रमण पर निकले
सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा अभियंत्रण महाविद्यालय बिदुपुर में चल रहे इंजीनियरिंग की परीक्षा का अवलोकन किया गया। यहां पर परीक्षा नियंत्रक, सभी विभागाध्यक्ष एवं परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। यहां पर सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ पाया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने महनार पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।यहां पर डॉ गायत्री, डॉ शालिनी एवं डॉ सुजीत कुमार अनुपस्थित पाए गए जिस पर उनसे स्पष्टीकरण करने एवं अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। यहां पर रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं सहायक स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया। पूरे अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने का निदेश प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को दिया गया। यहां पर सभी पंजियों को देखा गया। आशा एवं ममता की अच्छे कार्यों को चिन्हित करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही गई।Bihar News--जिलाधिकारी यशपाल मीणा कार्यालय कार्य निपटाने के उपरांत अपराह्न 2:00 बजे से क्षेत्र भ्रमण पर निकले

यहां से निकलकर जिलाधिकारी अंचल कार्यालय महनार गए ।यहां पर आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया गया और प्राप्त आवेदनों एवं उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई। अंचल कार्यालय में भी पंजियों को देख गया परंतु अधिकांश पंजी अच्छी तरह से संधारित नहीं होने को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा नाराजगी प्रकट की गई एवं संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण करने और उनका वेतन भी अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। महनार प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी ने कैश बुक चेक किया और आवास सहायकों की निजी संचिका देखी। महनार अनुमंडल कार्यालय में सूचना का अधिकार से संबंधित संचिका देखी गई। अनुमंडल पदाधिकारी महनार को अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड, अंचल एवं थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना निरीक्षण के दौरान मद्यनिषेध से संबंधित किए गए कार्यों समीक्षा कर लिया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवनों को ध्वस्त करा कर उसकी जमीन मापी करा कर एक प्रतिवेदन देने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त परिसर में खाली पड़ी जमीन की मापी करा कर भी प्रतिवेदन देने को कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी को सभी बालू घाटों और पेट्रोल पंप का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News मीडिया को संवैधानिक दर्जा देने की मांग लोकतंत्र की बड़ी जरूरत
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.