Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–जंदाहा में लगाए गए भू अर्जन कैंप का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 12 July 2023
Bihar News--जंदाहा में लगाए गए भू अर्जन कैंप का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

एनएच 103 जंदाहा बाईपास के लिए भू-अर्जन के कार्य और सम्बंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाने के लिए 12 जुलाई से 14 जुलाई तक तीन दिवसीय कैंप लगाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया था।कैम्प के पहले दिन आज जिलाधिकारी के द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ कैंप का निरीक्षण किया गया और प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन सैद मोहम्मद उर्फ सलहा में लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया उसके बाद पंचायत सरकार भवन अरनिया में लगाए गए कैंप गए। निरीक्षण के समय उपस्थित रैयतों से मिलकर जिलाधिकारी ने जरूरी जानकारी प्राप्त की और सभी लोगों को जिनका जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए लिया गया है उनको सभी जरूरी कागजात कैंप में देकर अपना मुआवजा प्राप्त कर लेने की बात कही गयी।यहां पर पदाधिकारियों को डोर टू डोर रैयतों से संपर्क कर भुगतान कराने का निदेश दिया गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सलहा में लगाए गए कैंप में कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए जबकि यहां लगभग 50 रैयतों से संपर्क स्थापित किया गया था। कैंप में 17 आवेदन लगान रसीद का प्राप्त हुआ सभी का लगान रसीद कैम्प में ही जारी किया गया।सलहा कैंप में प्राप्त 8 आवेदन की जांच की गई जिसके विरुद्ध 02 को स्वीकृति देते हुए 1742365 रू के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

Bihar News--जंदाहा में लगाए गए भू अर्जन कैंप का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
उसी प्रकार पंचायत सरकार भवन अरनिया में लगाए गए कैंप में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। यहां पर 152 रैयतों से संपर्क स्थापित किया गया। कैंप में लगान रसीद के लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए जिसके विरुद्ध सभी को लगान रसीद वहां उपलब्ध कराया गया। प्राप्त कुल 13 आवेदनों में 5 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 4099160 रुपए के भुगतान की स्वीकृति दी गई।आज के कैंप में कुल 26 एलपीसीबी निर्गत किया गया। यहां से निकलने के बाद जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों की टीम के साथ हाजीपुर-बछवाड़ा मेन लाइन पर बनाए जा रहे रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। यह आरओबी एनएच 103 के द्वारा मनाया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता एनएच डिविजन के द्वारा बताया गया कि इस रेल पुल की कुल लंबाई 2.14 किलोमीटर है। यहां पर एप्रोच रोड पूरी तरह से निर्मित हो गया है। रोड की पिचिंग भी करा दी गई है। रेल ओवर ब्रिज का जो भाग रेल ट्रैक के ऊपर है उसी का कार्य शेष बचा हुआ है।इसके लिए अभी स्टील गटर को चढ़ाया जा रहा है।

Bihar News--जंदाहा में लगाए गए भू अर्जन कैंप का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कार्यपालक अभियंता एनएच डिविजन के द्वारा बताया गया कि 2 माह में यह आरओबी पूरी तरह से पूर्ण करा लिया जाएगा।इस अवसर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, जिला भूअर्जन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री हरेन्द्र राम,डीसीएलआर महुआ,कार्यपालक अभियंता एनएच सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के छात्र ने स्काउट गाइड मे 18वीं ए ग्रेट प्राप्त कर विद्यालय का किया नाम रोशन
Next: Bihar News नियमित रूप से कराएं शनिवारीय जनता दरबार का प्रभावी आयोजन : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.