Bihar News-लालगंज बसंत जहानाबाद बांध का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Bihar News-District Magistrate inspected Lalganj Basant Jehanabad Dam
Share News

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

महत्वपूर्ण स्थान पर प्रतिनियुक्त होंगे आपदा मित्र

हाजीपुर 3 जुलाई।

आज जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा लालगंज बसंत जहानाबाद बांध का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि तटबंध की रोज निगरानी की जाए। इसे सुरक्षित करने के सारे उपाय किया जाए। महत्वपूर्ण स्थानों पर आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति की जाए।

Bihar News-District Magistrate inspected Lalganj Basant Jehanabad Dam

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि यहां एसडीआरएफ टीम को भी प्रतिनियुक्त किया जाए। सारे बोट का निबंधन सुनिश्चित की जाए। कटाव निरोधक सामग्रियों एवं अन्य सामग्रियों का सत्यापन कर लिया जाए।

Bihar News-District Magistrate inspected Lalganj Basant Jehanabad Dam

निरीक्षण के दौरान एडीएम (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह, लालगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा बाढ़ नियंत्रण के सहायक अभियंता मौजूद थे।

Trending News