Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News—बालू लदे वाहनों का अवैध परिचालन और बालू का अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारवाई की

जनवाद टाइम्स 18 May 2023
Bihar News---बालू लदे वाहनों का अवैध परिचालन और बालू का अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारवाई की
Share News
       

संवाददाता—राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।संयुक्त निर्देश के आलोक में वैशाली जिला में पिछले 9 मई से लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज 10 बजे गुगल मीट के माध्यम से जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा की गयी समीक्षा में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण ने बताया कि रात्रि में हाजीपुर से निकलने वाली सभी पथों पर लगातार छापेमारी की गई।कही भी ओवरलोड का मामला नही मिला है।

Bihar News---बालू लदे वाहनों का अवैध परिचालन और बालू का अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारवाई की
अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि कल सुबह 10 बजे से आज सुबह 10 बजे तक हाजीपुर अनुमंडल अन्तर्गत सभी थानों और अंचलों को मिलाकर कुल 78 छापेमारी की गयी है जिसमें गाड़ियाँ अण्डर लोड पायी गयी और चालान भी वैध पाया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब्त किये गये वाहनों का भौतिक सत्यापन विडियोग्राफी कराकर की जा रही है और आज संध्यातक यह कार्य करा लिया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी महुआ के द्वारा बताया गया कि पिछले एक दिन में महुआ अनुमंडल अन्तर्गत कुल 40 छापेमारी की गयी है। परन्तु कहीं से कुछ सीजर नही हुआ है। उन्होंने बताया कि माइनिंग इन्सपेक्टर आ गयी हैं आज जब्त की गयी वाहनों का भौतिक सत्यापन पूरा करा लिया जाएगा।

Bihar News---बालू लदे वाहनों का अवैध परिचालन और बालू का अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारवाई की
अनुमंडल पदाधिकारी महनार ने बताया कि पिछले एक दिन में कुल 15 छापेमारी की गयी है। उन्होंने बताया कि महनार अनुमंडल क्षेत्र में ओवर लोडेड गाड़ियाँ नही आ रही हैं और चेकिंग में चालान सही पाया जा रहा है।चेकिंग लगातार करायी जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बिदुपुर में एक जगह भंडारण कैसे शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है प्रतिवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि कुछ जगह दंडाधिकारी बदले गए हैं। कहीं-कहीं अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है ताकि कर्तव्य पर किसी तरह का दबाव नहीं रहे इसलिए रोटेशन पद्धति अपनाई जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा पुराने गंडक पुल के पास सीसीटीवी कैमरा आज ही अधिष्ठापित करा देने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर को दिया गया। महुआ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि रात्रि में मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही दो हाईवा जो हसनपुर के पास लाइन होटल के सामने खड़ी थी की जांच कराई गई दोनों ही हाईवा का चालान फेल था इस पर कार्रवाई के लिए खनन विभाग से जांच कराई जा रही है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस आशय की जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

Bihar News---बालू लदे वाहनों का अवैध परिचालन और बालू का अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारवाई की
गुगलमीट में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायाण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, खनन निरीक्षक, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous: Bihar News कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेसी इसे 2024 लोकसभा चुनाव की जीत न समझें
Next: Bihar News–डीएम ने पौधा रोपन कर गोलम्बर जीर्णोद्धार कार्य का किया गया शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.