Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News अतिक्रमण से प्रभावित हो रहा विकास, शहर में प्रायः हर सड़क व नालों का अतिक्रमण आम बात: गरिमा

जनवाद टाइम्स 28 February 2024
Bihar News Development is being affected by encroachment, encroachment of almost every road and drain in the city is common: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक आहूत करने के पूर्व संधारित एजेंडों पर विचार करने के लिए नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक बुधवार को महापौर के कार्यालय कक्ष में आहूत की गई.

Bihar News Development is being affected by encroachment, encroachment of almost every road and drain in the city is common: Garimaमहापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित का संचालन नगर आयुक्त शंभू कुमार के द्वारा किया गया। बैठक के बाबत महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बेरोक टोक बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या नगर निगम के विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा है। प्रायः हर सड़क और नालों का अतिक्रमण आम बात है। जिसके कारण सुगम यातायात और नया निर्माण संबंधी विकास योजनाओं को सही स्थान पर नहीं किया जा रहा है। नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बैठक में बताया कि अतिक्रमण की समस्या विभाग और हमारी उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक के विचारणीय विषयों में प्रथम विषय नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित नालों की बरसात पूर्व सफाई/उड़ाही के कार्य पर विचार किया गया। इसके बाबत सर्व सहमति से निर्णय किया गया कि सभी वार्डों से इसके लिए प्रस्ताव मांगा जाय। बरसात पूर्व सफाई के लिए वार्डवार प्राप्त प्रस्ताव पर नगर निगम बोर्ड की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पूर्व में जारी अधिसूचना के आलोक में वर्ष 2024-25 में बंदोबस्ती के लिए बाकी बचे सैरातों को बंदोबस्त करने के लिए बोली लगवाने पर विचार किया गया तथा इसके लिए तिथि का निर्धारण कर के प्रारूप उपलब्ध कराने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया।Bihar News Development is being affected by encroachment, encroachment of almost every road and drain in the city is common: Garima

वर्ष 2024 -25 लिए नगर निगम के वार्षिक बजट बनाने और नगर निगम बोर्ड से पारित कराने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। महापौर ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं के साथ पूर्व में पारित विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के लिए प्रशासनिक तत्परता बढ़ाने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News-बिदुपुर। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रजासन शक्ति केन्द्र पर भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्कार पहुंचाया
Next: Prayagraj News :मा0 मंत्री जी के द्वारा दिव्यांगों को ट्राइसाईकिल, व्हील चेयर, ब्रेल किट, कान की मशीन, पिछड़े वर्ग के लाभार्थिंयों को ओ-लेवल, सीसीसी प्रमाणपत्र का किया गया वितरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.