संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राघोपुर । नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नमस्कार पहुंचाया। लाभार्थी जनसंपर्क करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के आम आवाम को बिना धर्म,जाति में भेद किए

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी पर लोगों को पूरी निष्ठा एवं विश्वास बना हुआ है आने वाले लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में देश को विश्व पटल पर महाशक्ति के रूप में स्थापित करने एवं स्वर्णिम अध्याय लिखने की दिशा में भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर राष्ट्रहित में चतुर्मुखी विकास के नाम पर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की आम आवाम भी मतदान करेगी।

इस अवसर पर जिला सह संयोजक क्रीड़ा मंच सावन सिंह राजपूत, बिदुपुर पश्चिमी मंडल महामंत्री रंधीर कुमार साह, रविन्द्र सिंह यादव,प्रो मुकेश कुमार सिंह, नितिन आर्या सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया।