Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News:देश बेंचू आदमखोर, मोदी-शाह गद्दी छोड़ो किसान महासभा ने मनाया काला दिवस

जनवाद टाइम्स 26 May 2021
IMG_20210526_155052
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया:  6 माह बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किसान आन्दोलन के प्रति नकारात्मक रूख व हठधर्मिता के खिलाफ 26 मई 2021को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पश्चिम चंपारण जिला के विभिन्न गांवों में किसान महासभा के नेतृत्व में धरना, प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।उक्त अवसर पर किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि प्रधानमंत्री कोरोना संकट को अवसर में बदलने का नारा देकर लाभवाली सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया और फिर खेती को भी अंबानी अडानी के हाथों गिरवी रख दिया।

IMG 20210526 WA0066

जिसका बिरोध देश के किसान 6 माह से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठकर कर रहे हैं किंतु इनकी माँगो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए ऐसे नकारा मोदी -शाह को तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हैं। किसानों की आय दूगना करने की बात करते हुए कृषि लागत को ही कई गुना ज्यादा बढाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टरों, दिल्ली उच्च न्यायालय व अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि सबो ने आक्सीजन का प्राणघाती कमी और लाकडाउन धज्जियां उड़ाते हुए धार्मिक जमावडो, चुनावी रैलियो के लिए सीधे प्रधानमंत्री को जिम्मेवार ठहराया है। इतना ही नहीं, उनलोगों ने डाक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों व आमजनों की हो रही मौतों को जनसंहार की संज्ञा दी है। और सच्चाई ये है कि कोरोना काल मे हो रही मौत पूरे तरह से सरकार की विफलता है। जोखू चौधरी ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के 6 माह पूरा हो चुका है

IMG 20210526 155052

बिभिन्न मांगो को लेकर किसान लगातार संघर्ष कर रहा है हमारी मांग है की फासीवादी केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को बिना शर्त रद्द करें और C2 के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए। ठाकुर साह ने कहा बटाईदार किसानों को पहचान पत्र देते हुए सरकारी सहायता दिया जाए। उक्त अखिलेश प्रसाद, सुरेंद्र साह, अवसर पर विनोद कुशवाहा, बिंदा लाल प्रसाद, जितेंद्र शाह,सूरज पटेल आदि मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News: पश्चिम चंपारण में काला दिवस को राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया
Next: Etawah News: बुद्ध जयंती के अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बुद्ध बिहार और घरों में दीप प्रज्वलित हुए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.