Bihar News साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाया 4 लाख 39 हजार 180 रूपया

Ambedkar Nagar News government master engaged in getting the land registered with the help of fake documents by persuading the victim Rajendra Prasad to drink alcohol
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया शांति नगर निवासी राज कुमार पिता जवाहर लाल प्रसाद के खाता से साइवर अपराधियों द्वारा बोर्ड लगाने को बता एक ओटीपी लेकर 20 ट्रांजेक्शन कर लिया गया। उन 20 ट्रांजेक्शन से साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित के खाता से 439180 रुपया उड़ा लिया। जिसको लेकर पीड़ित ने बेतिया नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी संख्या 49/23 दर्ज कराया है।

IMG 20230622 WA0115

पीड़ित राज कुमार ने अपने दिए आवेदन में बताया है कि संध्या 6:35 बजे 8002631555 पर 8969179066 से बोर्ड लगाने हेतु साइबर अपराधियों ने फोन कर ओटीपी माँगा, जिसे मेरे द्वारा उन्हें ओटीपी दे दिया गया। उसके बाद मेरे खाता से 20 ट्रांजेक्शन कर साइबर अपराधियों द्वारा 439180 रुपया खाता से उड़ा लिया गया। जिसकी निकासी का मैसेज जब आना शुरू हुआ तब मुझे साइबर अपराधियों के शिकार होने का पता चला।Bihar News साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाया 4 लाख 39 हजार 180 रूपया

वहीं नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान में जुट गई है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Trending News