Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 22 June 2023
Bihar News थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता–मोहन सिंह बेतिया

वित्तीय वर्ष में 2023-24 में 27 करोड़ 51 लाख रूपये की राशि से थरुहट क्षेत्र में होगा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन।

 

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समेकित थरूहट विकास अभिकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु प्रस्तावित योजनाओं के चयन से संबंधित प्रबंधनकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।IMG 20230622 WA0116

इस अवसर पर विधायक, राम सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, श्रीमती भागीरथी देवी, विरेन्द्र गुप्ता, विधान पार्षद, सौरभ कुमार, भीष्म सहनी, थारू विकास मंच, चम्पारण आदिवासी उरांव संघ के अध्यक्ष/सचिव एवं सदस्य सहित उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, समेकित थरूहट विकास अभिकरण, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में समेकित थरूहट विकास अभिकरण के माध्यम से ली जाने वाली योजनाओं के लिए विषयवार बजट प्राप्त हो गया है। कुल-2761.00 लाख रूपये प्राप्त हुए हैं। जिसमे सहायक अनुदान-वेतन के लिए 10 लाख, सहायक अनुदान-परिसंपतियों के निर्माण हेतु 2251 लाख तथा सहायक अनुदान-गैर वेतन के लिए 500 लाख रूपये शामिल हैं।

प्रबंधनकारिणी समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से प्राप्त कुल-61 प्रस्तावित योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही उपस्थित माननीय जनप्रतिनिगण द्वारा थरूहट क्षेत्र के समेकित विकास के लिए अपने-अपने सुझाव व्यक्त किये गये।

इस बैठक में थारू स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट जिसमें प्री-फैब स्ट्रक्चर, कैन्टीन, थारू सांस्कृतिक भवन, आर्चरी सेन्टर, बॉलीवॉल स्टेडियम, एएनएम/जीएनएम/पारामेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र (इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लास, लैब, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड टेस्ट मशीन, इसीजी मशीन) शामिल है, के बारे में विस्तृत जानकारी उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार द्वारा दी गयी।

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा इस हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2023-24 में 27 करोड़ 51 लाख रूपये की राशि से विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन किया जाना है। उन्होंने कहा कि थरूहट क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों को मिलजुल कर कार्य करना होगा।Bihar News थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित : जिलाधिकारी

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि थरूहट विकास अंतर्गत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवता का पूरा ख्याल रखा जाय। चल रही योजनाओं को ससमय पूरा करना है तथा चयन की जाने वाली योजनाओं को भी निर्धारित समयावधि में गुणवतापूर्ण तरीके से क्रियान्वित कराना है।

Post navigation

Previous: Etawah News: 80 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी
Next: Bihar News साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाया 4 लाख 39 हजार 180 रूपया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.