Bihar News : सोने की अवस्था में दो सहोदर भाईयो को अपराधियों ने मारी गोली

Bihar News: criminals shot dead two siblings while sleeping
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली।महुँआ थाना क्षेत्र के चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर गांव मे गुरुवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने अपने दलान मे सो रहे दो संगे भाईयो को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।उक्त घटना गुरूवार की रात्रि 1:20 के आसपास की बतायी गयी है।

Bihar News: criminals shot dead two siblings while sleeping

वही गंभीर रूप से घायल दोनो को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। मिली जानकारी के अनूसार गुरूवार की देर रात्रि महुँआ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी अखिलेश सिह का 27 वर्षीय पुत्र अमित सिह और 25 वर्षीय विकास सिह अपने दलान मे सो रहे थे।इस दौरान उनके दालान आये अज्ञात अपराधियों ने सोयी अवस्था मे अमित सिह और विकास सिह पर दनादन फायरिंग कर भाग निकले।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उक्त स्थान पर एकत्र हुए।

Bihar News: criminals shot dead two siblings while sleeping

इस दौरान उक्त ग्रामीण ने खुन से लथपथ दोनो भाईयो को उठाकर आननफानन मे अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया, जहाँ से उक्त दोनो भाईयो की गंभीर हालत को देखते हूए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जहां पटना के अपेक्स नामक निजी अस्पताल दोनो भाईयो का इलाज चल रहा है।जिसमे से छोटे भाई विकास सिह की हालत नाजुक बताई गयी है।वही घटना की सूचना मिलते ही महुँआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा स्वय अपने दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंच कर और घटना की बावत उनके परिजनों से विस्तृत पुछताछ की।

वही उन्होंने घटनास्थल से 8 खाली खोखा और तीन जिंदा कारतुस भी बरामद किया है।इस संबंध मे पुछे जाने पर श्र झा ने बताया कि घटना के संबंध मे परिवार के लोग द्बारा अभी तक स्पष्ट रूप कुछ भी नही बताया गया है,जिससे स्थिति स्पष्ट नही हो सकी है।इस मामले मे आवश्यक कारवाई की जा रही है।जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त मे होगे।उक्त वही घटना के बाद स्थानीय लोगो और इलाकों मे दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

 

You may have missed