Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news माकपा का 5 वा चनपटिया लोकल सम्मेलन संपन्न

जनवाद टाइम्स 15 December 2021
IMG-20211215-WA0041
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की चनपटिया लोकल कमिटी का पांचवा सम्मेलन कामरेड जान मियां नगर साहू विवाह भवन, चनपटिया में संपन्न हुआ । सम्मेलन का झंडातोलन कामरेड गणेश शंकर सिंह ने किया । शहीद वेदी पर माल्यार्पण कामरेड प्रभुराज नारायण राव , गणेश शंकर सिंह , चांदसी प्रसाद यादव , जगरनाथ प्रसाद यादव , म . वहीद आदि नेताओं ने किया । सम्मेलन ने का. वशिष्ठ राय , जग नारायण शुक्ल तथा महफूज राजा की 3 सदस्यीय अध्यक्षमंडल का चुनाव किया ।

 

IMG 20211215 WA0041सम्मेलन का विधिवत उदघाटन पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य तथा इस जिला के पर्यवेक्षक कामरेड गणेश शंकर सिंह ने करते हुए कहा कि आज हमारा यह चनपटिया का पांचवा लोकल सम्मेलन बहुत ही महत्व रखता है । पिछले दिनों चनपटिया लोकल कमिटी के नेतृत्व में अनेक संघर्ष हुए हैं । हम इस पंचायत चुनाव में एक जिला पार्षद सहित कई और सीटों पर जीत हासिल किया है । आज जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के लोग खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं । वे लोकतंत्र तथा धर्मनिरपेक्षता को समाप्त कर देना चाहते हैं । यानी इस देश में तानाशाही एवं फासीवादी हुकूमत को लाना चाहते है ।

 

Bihar news माकपा का 5 वा चनपटिया लोकल सम्मेलन संपन्नअभी 1 साल तक लगातार चलने वाला किसान आंदोलन इस प्रधानमंत्री को मजबूर किया है । उसने बताया कि लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ करने वाले लोगों को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी । देश में कारपोरेट व्यवस्था नहीं चलेगा । यह देश किसानों का देश है । मजदूरों का देश है । गरीबों का देश है । इस देश का संविधान सबको सम्मान पूर्वक रहने का इजाजत देता है । जो संविधान से खेलेगा वह इस देश पर हुकूमत नहीं कर सकता ।
कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस करने की घोषणा के साथ साथ किसानों की सारी मांगों को मजबूर होकर यह सरकार को मानना पड़ा । उसी तरीके से 4 श्रम संहीता लागू करके मजदूरों के अधिकारों को छीनने का काम किया गया। हमें विश्वास है कि मजदूरों की धारदार संघर्ष इस सरकार को इस काले कानून को वापस लेने के लिए विवश करेगा ।
आज जिस तरीके से भारी वर्षा के कारण यहां फसल का नुकसान हुआ है । बाढ़ की तांडव लीला ने इस क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया है । आज हम जिसके नाम पर यह सम्मेलन कर रहे हैं , कामरेड जान मियां भी बाढ़ की विभिषिका के शिकार हुए हैं । किसानों को अभी तक फसल का हर्जाना नहीं मिला है । इस जिले में ईख की खेती सबसे ज्यादा होती है । लेकिन इनका उचित दाम किसानों को नहीं दिया जा रहा है । इसके लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं । चनपटिया लोकल कमेटी के साथियों ने बकुलहर मठ की जमीन पर दलित वर्ग के गरीबों को जो पर्चा दिया गया है । उस पर कब्जा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं । इस भूमि संघर्ष में पार्टी के जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव सहित अट्ठारह लोगों पर झूठा केस करके उन को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है । हमें इस से विचलित होकर लड़ाई से पीछे नहीं हटना है । बल्कि हमें लड़ाई को और तेज कर के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने का काम करना है ।

 

Bihar news माकपा का 5 वा चनपटिया लोकल सम्मेलन संपन्नसम्मेलन को पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य का. प्रभुराज नारायण राव , राज्य कमिटी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव , मोहम्मद वहीद आदि ने संबोधित किया । चनपटिया लोकल कमिटी के सम्मेलन में पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य का. गणेश शंकर सिंह , का. प्रभुराज नारायण राव , राज्य कमिटी सदस्य का. चांदसी प्रसाद यादव , चनपटिया से जिला पार्षद निर्वाचित का. जगरनाथ प्रसाद यादव सहित वार्ड सदस्य तथा पंच पर जीते हुए साथियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । चनपटिया लोकल कमिटी के मंत्री जगरनाथ प्रसाद यादव ने 3 साल के कार्यों का एक प्रतिवेदन सम्मेलन में प्रस्तुत किया । जिस पर साथियों ने बहस करके उसको संपुष्ट किया । उसके बाद नई लोकल कमिटी के लिए का. जगन्नाथ प्रसाद यादव ने 15 सदस्यीय लोकल कमिटी का पैनल सम्मेलन में पेश किया । जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया और नई लोकल कमेटी के मंत्री कामरेड मोहम्मद महफूज राजा को चुना गया । कमिटी में का. जगरनाथ यादव , म . वहीद , शंभु आलोक , राजू बैठा , हीरा ठाकुर , मराछी देवी , म. सहीम , संतोष कुमार , अमीर हसन , सरल दास चुने गए । सम्मेलन का समापन कामरेड चांदसी प्रसाद यादव ने किया ।

Post navigation

Previous: Bihar news कोविड वैक्सीन का सेकेन्ड डोज लेने वाले लाभार्थियों के कूपन का हुआ लक्की ड्रॉ
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.