Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बरसात शुरू होने से पहले पूरा करें 23.57 लाख की अधूरी योजना में तीन साल से अधूरा नाला निर्माण :गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 May 2023
Bihar News बरसात शुरू होने से पहले पूरा करें 23.57 लाख की अधूरी योजना में तीन साल से अधूरा नाला निर्माण :गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इंद्रपुरी मुहल्ले में जल निकासी की समस्या और जल जमाव की शिकायत मिलने पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बुधवार को नगर आयुक्त के साथ खुद से स्थल निरीक्षण किया। जहां वर्ष 2019-20 में ही स्वीकृत कुल 23.57 लाख की लागत वाली पीसीसी सड़क और दो खंडों में नाला निर्माण योजना का एक भाग तीन साल से अधूरा रह जाने की जानकारी मिली थी। नगर आयुक्त शंभू कुमार के साथ मौके पर पहुंचने पर जल जमाव और अधूरा नाला निर्माण की शिकायत को सही पाया गया।

Bihar News बरसात शुरू होने से पहले पूरा करें 23.57 लाख की अधूरी योजना में तीन साल से अधूरा नाला निर्माण :गरिमापीसीसी सड़क और दो खंडों में से एक खंड का नाला निर्माण वर्ष 2020 के मार्च अप्रैल में ही अधूरा छोड़ दिए जाने को महापौर ने बड़ी लापरवाही करार दिया। तीन साल से अधूरी पड़ी इस योजना को बरसात शुरु होने से पहले हर हाल में पूरी कर लेने का सख्त निर्देश महापौर श्रीमती सिकारिया द्वारा दिया गया। तब संवेदक ने बताया की कुछेक स्थानीय लोगों के विरोध के कारण योजना तब अधूरी रह गई थी। तब नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी भूखंड और सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर के नगर निगम की योजना को बाधित करना कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाला निर्माण पूरा नहीं हुआ तो अतिक्रमणकारी और संवेदक दोनों पर कार्रवाई होगी। तब दर्जनों मुहल्ले वासियों की मौजूदगी में महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने कहा कि अधूरे नाला निर्माण और ऐसे जल जमाव से आस पास के लोगों सहित पूरे इंद्रपुरी को परेशानी है।

Bihar News बरसात शुरू होने से पहले पूरा करें 23.57 लाख की अधूरी योजना में तीन साल से अधूरा नाला निर्माण :गरिमाउन्होंने तीन साल पूर्व स्वीकृत योजना संख्या -36/2019-20 के अनुसार बृज मोहन उपाध्याय के घर से हरेंद्र मणि त्रिपाठी के घर तक के नाला का कार्य आज ही शुरू करा देने का आदेश देकर नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया। इस मौके पर स्थानीय नगर पार्षद के पति मोहम्मद सरफराज, सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, कनीय अभियंता मनीष कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News बेहतर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करें इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं : जिलाधिकारी
Next: Bihar News मीडिया को संवैधानिक दर्जा देने की मांग लोकतंत्र की बड़ी जरूरत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.