Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : स्वस्थ जनजीवन का लक्ष्य पाने के लिए स्वच्छता सबसे कारगर और उपयोगी अभियान:गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 January 2023
IMG-20230110-WA0090
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम प्रशासन स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023 को सफल बनाने की जोरदार तैयारियों को गति देने में जुट गया है। स्टेनलेश स्टील के एक साथ चार चार डस्टविन हर वार्ड के चार कमर्शियल जगह लगाने की तैयारी है। इसी के बीच सोमवार की शाम नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। इस मौके पर नगर आयुक्त शंभू कुमार और उपायुक्त लक्ष्मण प्रसाद व निगम कर्मियों ने श्रीमती सिकारिया का पुरजोर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके लिए दोनों अधिकारियों और नगर निगम कर्मियों का धन्यवाद किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि स्वस्थ शहरी जन जीवन का लक्ष्य पाने के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता अभियान सबसे कारगर और उपयोगी होगा।IMG 20230110 WA0090

स्वच्छ भारत मिशन की मानक योजनाओं पर कारगर तरीके से अमल हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए जन जागरूकता को कारगर तरीके से बढ़ाना भी जरूरी है।Bihar News : स्वस्थ जनजीवन का लक्ष्य पाने के लिए स्वच्छता सबसे कारगर और उपयोगी अभियान:गरिमा

मेयर श्रीमती सिकारिया को नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि चार चार डस्टविन हर वार्ड में चार जगह लगाये जाएंगे। जिनमें से एक एक में गिला और सुखा कचरा नगर निगम वासियों द्वारा डाला जाएगा। तीसरे में सेनेटरी वेस्ट अर्थात सेनेटरी कचरा डालना होगा। वही चौथे डस्टबिन में घरेलू उपयोग में आने वाले खतरानाक सामानों जैसे दवाइयों के रैपर या खाली सीसी, उपयोग में लाए गए सिरिंज, गुड नाइट आदि के रिफिल वाली सीसी, शीशा, कांच, खराब बल्ब आदि डाले जाएंगे। इस मौके पर उपायुक्त लक्ष्मण प्रसाद, सिटी मैनेजर अरविन्द, प्रभारी जुलुम साह, प्रभारी तबरेज आलम आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News :  राज्य युवा उत्सव में आदित्य मधुकर ने दिलाया जिले को दूसरा स्थान
Next: Bihar News-अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में चल रहे दो दिवसीय तरंग मेघा स्पोर्ट्स उत्सव 2022- 23 का विधिवत समापन आज हो गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.