Bihar news चनपटिया रोड डकैती कांड का हुआ खुलासा हथियार के साथ पांच लुटेरे गिरफ्तार

IMG-20210606-WA0082
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के कुशल निर्देशन में उनके द्वारा गठित टीम द्वारा तकनीकी जांच एवं साक्ष्य के आधार पर चनपटिया थाने खरदेउर महाना के पास साडे ₹550000 की हुई लूट डकैती का उद्भेदन करते हुए कांड में शामिल पांच डकैतों को पुलिस ने धर दबोचा है गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी रिवाल्वर एक देसी कट्टा जिंदा गोली घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल लूट की 57200 रुपैया एवं 3 मोबाइल भी बरामद किया है उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे कर रहे थे और टीम में प्रशिक्षु डीएसपी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मुफस्सिल पुलिस निरीक्षक गुरु नाथ झा चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार जगदीशपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा मनुआपुल ओपी प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन बलथर थाना अध्यक्ष राजेश झा तकनीकी सेल प्रभारी खालिद अनवर एवं अरविंद कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली ये अपराध कर्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इकट्ठा होकर फिर किसी बड़ी लूट कांड को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इन्हें धर दबोचा गया गिरफ्तार अपराधियों ने चनपटिया थाना के रोड डकैती कांड मैं अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में उत्तर प्रदेश के कुशी नगर जिला निवासी गौतम कुमार बेतिया पुलिस जिला के बृजेश कुमार बिट्टू कुमार रंजीत कुमार यादव एवं पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र निवासी दशरथ कुमार सोनी शामिल है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन गिरफ्तार अपराधियों पर बेतिया मोतिहारी पटना उत्तर प्रदेश के तया सुजान तथा कुशीनगर गोपालगंज जिला में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं.

You may have missed