Bihar News : केन्द्र सरकार डीजल पेट्रोल सरसों तेल की दर कम करे

IMG-20210712-WA0036
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/महनार-केन्द्र सरकार डीजल,पेट्रोल और सरसो तेल की दर कम करे।अगर नही की तो महनार के राजद कार्यकर्ता आंदोलन करेगें चुंकि भारत सरकार ने पेट्रोल डीजल सरसों तेल और रसोई गैस का दाम बढाकर मध्यम और गरीब परिवार को जीना मुश्किल कर दिया है।जब ये सरकार सत्ता मे आई थी तो यह वादा किया था की पेट्रोल डीजल और रसोई का दाम जो उस समय क्रमशः60रूपये 45और400के आसपास थी उससे भी कम दर मे हम देशवासियों को उपलब्ध कराएंगे लेकिन सत्ता मे आते ही अपने वादे को भुला दिए ये सरकार ने सभी वस्तुओं के दाम बढाकर आम जनमानस को परेशान करके रख दिया है।एक ओर देश के नागरिक कोरोना जैसी बीमारी से आर्थिक तंगी झेल रहा है वही दूसरी ओर बेतहाशा महंगाई और पेट्रोल डीजल रसोई गैस सरसों तेल का दाम बढाकर जीना मुश्किल कर दिया है।

 

IMG 20210712 WA0036लोग किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे है।यदि भाजपा के मंत्री और विधायकों मे इतना साहस है तो जिस तरह कांग्रेस के शासनकाल मे दाम बढने पर सड़क से सांसद तक आंदोलन कर रहे थे उसी प्रकार आज उन्हें अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।विपक्षियों को चाहिए कि आसमान छुती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे और राजद कार्यकर्ता इस महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।

 

Trending News