Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news: अररिया सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई कार, पांच की मौत, एक जख्‍मी

जनवाद टाइम्स 21 September 2021
Bihar news: अररिया सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई कार, पांच की मौत, एक जख्‍मी
Share News
       

संवाददाता : मंटू राय

ब‍िहार के अररिया में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। एक जख्‍मी है। सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढ़े में वाहन से डूबने से यह हादसा हुआ है। सभी की पहचान हो गई है।
अररिया में वाहन दुर्घटना। पांच की मौत।
, अरर‍िया।ब‍िहार के अरर‍िया में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्‍यक्ति के जख्‍मी होने की भी सूचना है। सड़क दुर्घटना के कारण यह हादसा हुआ है। जिले के पलासी थाना क्षेत्र के डाला गांव के पास सड़क किनारे गड्डे में डूबने से एक कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवक जख्‍मी हें। घटना मैंना-कलियागंज पथ पर हुई है।

 

IMG 20210921 WA0026यहां सोमवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। चालक के अपना संतुलन खो द‍िया था। इस कारण सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढ़े में कार पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग वाहन पर सवार होकर अनंत पूजा के अवसर पर लगे मेला घूम रहे थे। इस क्रम में डाला मोड़ के समीप गाड़ी पलट गयी। सभी मृतक 30 से 35 वर्ष के बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार छह युवक हुंडई कार पर सवार थे। अनंत मेला से वापस लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। कार पर छह लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी शवों को न‍िकाला। कार को पानी भरे गड्ढे से निकाला गया। बताया जा रहा है गड्ढे में वाहन के पलट जाने और पानी में डूबने की वजह से सभी की मौत हो गई। जख्‍मी का अस्‍पताल में भर्ती क‍िया गया है। घटना देर रात दो-तीन बजे की है।

 

 

Bihar news: अररिया सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई कार, पांच की मौत, एक जख्‍मीगड्ढे वाली सड़क पर मनेगा त्योहार, भागलपुर की सड़कों को मोटरेबल बनाने में लग जाएंगे महीनों
ग्रामीणों ने बताया कि पलासी के गेरारी गांव में मेला लगा हुआ था। मेला देखने के बाद देर रात सभी लौट रहे थे। इसी बीच डाला गांव के समीप मोड़ पर ड्राइवर को शायद झपकी आ गई। चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे कार पानी भरे गड्ढे में डूब गई। जबतक लोगों को जानकारी हुई और कार को पानी से भरे निकालने का प्रयास हुआ। लेकिन इस दौरान छह में से पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक युवक को ही लोग बचा कर निकाल पाये। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की काफी भीड़ वहां जुट गई। पलासी थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा दिया। अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों के रोने माहौल गमगीण बना हुआ है।

 

इस हादसे में लौखड़ा के कलानंद मंडल, गेरारी के सुनील करदार, मझवा के सुनील मंडल, चिकनी कुर्साकंटा चौरी के धनंजय साह और नवीन साह की मौत हुई है। पोठिया के सोनू यादव जख्‍मी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क हादसे की संख्‍या यहां लगातार हो रही है। सड़क के किनारे गड्ढे में पानी जमा रहना भी इसका मुख्‍य कारण है।

Post navigation

Previous: Agra News: ट्रैक्टर ट्राली में प्रसव के लिए सीएचसी केंद्र पहुंची महिला
Next: Etawah News: कस्बा बसरेहर में मिनी मॉल का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.