Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलेवासी सामाजिक जागरूकता लाकर खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 13 November 2021
IMG-20211113-WA0017
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में 13 नवंबर 21 को समूचे जिले में पूर्ण शराबबंदी और नशा मुक्ति के पक्ष में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने जीविका द्वारा समूचे जिले में आयोजित जनजागरूकता अभियान की सराहना की है। साथ ही डीपीएम, जीविका को निदेश दिया गया है कि जनजागरूकता का यह कार्यक्रम निरंतर संचालित किया जाय।

 

IMG 20211113 WA0022साथ ही जिलेवासियों से अनुरोध किया गया है कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसके गंभीर परिणाम होते हैं। सभी लोग सामाजिक जागरूकता लायें, खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें।

डीपीएम, जीविका, अविनाश कुमार द्वारा बताया गया कि जिले भर मे बड़े पैमाने पर जीविका सामुदायिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता अभियान की शुरूआत आज से प्रारंभ की गयी है, जो निरंतर जारी रहेगा। आज सम्पन्न हुयी जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जीविका के सभी 52 संकुल संघों तथा 2341 ग्राम संगठनों में विशेष बैठक का आयोजन कर सभी जीविका दीदियों को मध निषेध नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इसका प्रयोग नहीं करने देने का शपथ दिलाया गया।

 

 

IMG 20211113 WA0017उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभात-फेरी, रैली, रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, मेहंदी प्रतियोगिता आदि का आयोजन करते हुए शराबबंदी कानून को सुदृढ़ करने हेतु वातावरण निर्माण का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर संकुल संघों के लीडर्स तथा कैडर के द्वारा शराबबंदी पर अपना-अपना विचार प्रकट किया गया तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई। गौनाहा प्रखण्ड में शराबबंदी आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर सफल लोगों के बीच सर्टिफिकेट वितरण का भी कार्य किया जा रहा है।

 

 

IMG 20211113 WA0018इस दौरान उत्पाद विभाग द्वारा जारी किए गए टॉल फ्री नंबर 180023456268/15545 की जानकारी देते हुए बताया गया कि शराब का सेवन, बिक्री, उत्पादन, संग्रह और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की सूचना को इस पर साझा किया जा सकता है। बताया गया कि उक्त टॉल फ्री नंबर पर सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जाती है। आमजन शराब का सेवन, बिक्री, उत्पादन, संग्रह और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की सूचना दे सकते हैं।

 

 

Bihar news जिलेवासी सामाजिक जागरूकता लाकर खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें : जिलाधिकारीअधिकार संकुल संघ के अध्यक्ष मेहरून द्वारा बताया गया कि हम सबों को सीख लेने की जरूरत है तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए सावधान करने की जरूरत है। हिन्दुस्तान जीविका महिला संकुल संघ मे आयोजित कार्यक्रम में संकुल संघ की अध्यक्ष गायत्री देवी ने बताया कि सभी ग्राम संगठन स्तर पर शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों की सूची बनाई जा रही है और इस सूची को उत्पाद विभाग एवं जिला प्रशासन को दिया जाएगा ताकि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जा सके। अन्नपूर्णा संकुल संघ के नंदा देवी बताती हैं शराब पीना एक बुरी आदत है इसके सेवन से तन, मन,धन तीनो का नुकसान होता है। इसके अलावा प्रखंड के अलग-अलग संकुल संघों में पीको प्रोजेक्ट के माध्यम से शराब के दुष्प्रभाव से संबंधित लघु फिल्म दिखाकर लोगो को जागरूक किया गया।

 

 

Bihar news जिलेवासी सामाजिक जागरूकता लाकर खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें : जिलाधिकारीBihar news जिलेवासी सामाजिक जागरूकता लाकर खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें : जिलाधिकारीडीपीएम, जीविका ने बताया कि जीविका दीदी ने शराब बंदी कानून, 2016 के लागू होने के पश्चात से ही निरंतर शराब मुक्त और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही हैं, जिसका आपेक्षित परिणाम भी मिला है। जन जागरूकता अभियान में अभी तक कुल 286545 जीविका दीदियों के परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से विभिन्न गतिविधियों में जुड़ी हुयी हैं। इस कार्य में जिले भर के संकुल संघ तथा ग्राम संगठन शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार चार फरार
Next: Etawah News: मेटाडोर की टक्कर आवारा गौवंश हुई घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.