Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : हड़ताल के लिए कम्पनी राज थोपने वाली भाजपा जिम्मेदार ऐक्टू

जनवाद टाइम्स 11 September 2021
Bihar news : हड़ताल के लिए कम्पनी राज थोपने वाली भाजपा जिम्मेदार ऐक्टू
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया
पूरे बिहार के समस्त नगर निगम,परिषद व नगर पंचायतों के आउटसोर्स, दैनिक,ठीका,कमीशन पर कार्यरत तथा स्थायी कर्मी सहित सफाई व अन्य समस्त कर्मी 12 सूत्री मांगों पर 7 सितम्बर से बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ(ऐक्टू) व
बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल के पांचवे दिन आज बेतिया नगर निगम कामगार यूनियन व ऐक्टू ने संयुक्त तौर से बेतिया नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया.
सभा को सम्बोधित करते हुए महासंघ व ऐक्टू जिला सचिव रवीन्द्र कुमार रवि ने पूरे बिहार के सफाई व अन्य कर्मियों की 7 सितम्बर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मुख्य तौर से भाजपा को जिम्मेदार ठहराया,कहा कि बिहार में निगम कर्मियों की हड़ताल के लिए 16 वर्षीय नीतीश-भाजपा की मजदूरों को गुलाम बनाने व उनपर कम्पनी राज थोपने वाली अमीर व कॉरपोरेट परस्त नीति जिम्मेदार है, आगे उन्होंने कहा कि 16 वर्षीय नीतीश-भाजपा की सरकार मजदूरो को गुलाम बनाने का षड्यंत्र रचा है । केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को गुलाम बनाने वाली तीन कृषि कानून के तर्ज पर बिहार में निगम,निकाय कर्मियों की सेवा शर्त, वेतन लाभ व सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ का तिलांजलि देकर मजदूरों को अधिकारहीन बनाया और 30 हजार स्थायी पदों को समाप्त कर दिया,इन पदों पर कार्यरत दैनिक व अन्य कर्मियों को आउटसोर्स का आदेश देकर जबरन एजेंसी व कम्पनी के अधीन गुलामी की ओर ढकेल रही है।

 

IMG 20210911 WA0029 1 मजदूर नेता रवीन्द्र रवि ने कहा कि दलित -महादलित समुदाय से आने वाले सफाई व अन्य कर्मी जो सामजिक न्याय व आरक्षण के प्रबल दावेदार है,जिन्हें ज्यादा से ज्यादा कानूनी व आर्थिक लाभ का अधिकार देकर समाज की मुख्य धारा के साथ खड़ा करने की जम्मेदारी सरकार की थी , इसके ठीक उल्टा जाकर यह सरकार इन दलित महादलित समुदाय से आने वाले सफाई कर्मियों को निजी एजेंसियों-कम्पनियों का गुलाम बनाने के लिए आउटसोर्स माध्यम से कार्य करने का जबरन शर्त थोप रही है। उन्होंने पटना सहित सभी निगम,निकायों को टैक्स देने वाले आम नागरिकों से अपने टैक्स राशि को सरकार द्वारा अपने चहेते निजी एजेंसी व कम्पनियों पर लुटाने के बजाए सफाई मजदूरों के हित पर खर्च करने के लिए सरकार पर दवाब बनाने की अपील किया ।

 

Bihar news : हड़ताल के लिए कम्पनी राज थोपने वाली भाजपा जिम्मेदार ऐक्टूऐक्टू जिला सचिव रवीन्द्र कुमार रवि ने ग्रुप-डी सफाई कर्मियों के समस्त पद समाप्ति का आदेश तुंरन्त रद्द करने की मांग सरकार से करते हुए सभी दैनिक,ठीका,
आउटसोर्स, कमीशन पर कार्यरत कर्मियों की सेवा स्थायी करने व 5वां,6 ठा, व 7वां वेतन लाभ सहित समस्त सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने सहित सभी 12 सूत्री मांगें पूरा करने की मांग किया.

 

Bihar news : हड़ताल के लिए कम्पनी राज थोपने वाली भाजपा जिम्मेदार ऐक्टूप्रदर्शन को संघ के अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, जुलूम साह, रमन कुमार, साहेब अली,आदित्य कुमार, तबरेज आलम, पुण्य देव प्रसाद, राकेश कुमार, राजेश कुमार, मोहम्मद शहाबुद्दीन, लकी कुमार शर्मा,रंजीता देवी,आयशा खातून, नेहा देवी,बढ़िया देवी,किरण देवी, सुशीला देवी, लालबाबू कुमार, मजनू कुमार रावत, शिवबालक राव, चुल्लू राम, मनोज राव, शिवचरण राम अंबु पासवान, संजय राऊत, कुमार राव, सुनील माली, राजेंद्र माली, अमित कुमार, मनमोद माली, शिव देवी, आंटी देवी, जो किया देवी, इन अपाचे देवी,रेखा देवी, गीता देवी प्रभावती देवी सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहें.

Post navigation

Previous: Etawah News: बुखार के बढ़ते मरीजो को देखते हुए जिले में कंट्रोल रूम स्थापित
Next: Bihar news : अतिवृष्टि और बिमारी से बर्बाद गन्ना एवं धान की फ़सल का मुआवजा अविलंब दे सरकार- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.