Bihar News :  ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण और महाराजा स्टेडियम में बढ़ेंगीं खेल जनित सुविधाएं:गरिमा

Bihar News :  ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण और महाराजा स्टेडियम में बढ़ेंगीं खेल जनित सुविधाएं:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंहर बेतिया

21 दिसंबर से 8 जनवरी तक चले ग्रैंड फिनाले महाराजा चंपारण सुपर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में महाराजा क्रिकेट क्लब व मोनार्क क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबले का मैच रविवार को महाराजा स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मोनार्क क्रिकेट क्लब की टीम विजेता और महाराजा क्रिकेट क्लब की टीम उप विजेता रही।IMG 20230109 WA0069

बीते 21 दिसंबर को उद्घाटनकर्त्ता और रविवार देर शाम आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जिला में खेल और खिलाड़ियों की सुविधा विस्तार को आज के वक्त की बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि कोरिया त्रासदी के बाद फिजिकल हेल्थ की जरूरत सबको समझ में आई है। इसके बावत श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि अपने ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और सुविधाओं के विस्तार को जरूरी महत्व दिया जाय। वही महाराजा स्टेडियम में खेल और खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जाय।Bihar News :  ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण और महाराजा स्टेडियम में बढ़ेंगीं खेल जनित सुविधाएं:गरिमा

महापौर ने कहा कि नगर निगम के विगत चुनाव में मुझे हर एक वर्ग, जाति, धर्म समुदाय के लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ अपनाया है। आज इस मंच से में यह बताना चाहूंगी कि अपने पद की गरिमा और क्षमता के अनुरूप कार्य करते हुए सबको संतुष्ट करने की कोशिश पूरी ईमानदारी से करूंगी। इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की, कि नगर के धरोहर इस ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान का समतलीकरण, सौंदर्यीकरण कराने के साथ और उपयोगी बनाया जाएगा। इसके साथ ही महाराजा स्टेडियम में खेल जनित सुविधाएं भी बढ़ेंगीं। ताकि हमारे खिलाड़ी इसका भरपूर लाभ लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल का विकास कर सकें। आयोजन समिति के सदर और चिकित्सा अधिकारी डॉ.जावेद कमर ने कहा कि हमारी महापौर मैडम गरिमा देवी सिकारिया जी बेतिया ही नहीं, पूरे चंपारण की गौरव हैं। इनपर पूरे नगर निगम की जनता के साथ पूरे जिले के गरीब और जरूरतमंदों को नाज़ है। इस मौके पर राष्ट्रीय रेफरी राम बालक यादव, मो. इरफान, मो. सरफराज आदि ने भी गर्मजोशी से गरिमा सिकारिया का खैर मकदम और स्वागत किया।

Trending News