Bihar news बगहा- एक के खिरिया गांव मैं आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे,एक की हुई मौत

Bihar news Bagaha- Five members of the same family were burnt to death due to fire in Khiriya village.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा नगर थाना क्षेत्र के खिरिया मच्छर गांवा वार्ड 12, पंचायत महीपुर भतौडा प्रखंड बगहा एक के रहने वाले सलामत मियां के घर विगत 24 मई को रात्रि उनके घर में अचानक आग लग जाने से सलामत मियां की बीवी और चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

Bihar news Bagaha- Five members of the same family were burnt to death due to fire in Khiriya village.जिनका ईलाज बगहा में कराया गया था। जिसके बाद बगहा अनुमंडल अस्पताल द्वारा सभी को जीएमसीएच बेतिया में रेफर कर भर्ती करया गया।जिसमें 3 जून सोमवार के दिन 2 साल की बेटी हुसनआरा का ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसे लेकर सलामत मियां अपने परिवार के साथ हुसनआरा का फॉरेंसिक पोस्टमार्टम बगहा अनुमंडल अस्पताल में कराने आये थे। जिन्हे बगहा अनुमंडल अस्पताल द्वारा जीएमसीएच बेतिया रेफर कर पोस्टमार्टम कराने को कहा गया।वही सलामत मियां की मां गुलाईची खातून ने आरोप लगाया है कि उनके गांव की रहने वाले सनफराज और अजहर मिया द्वारा विगत 24 मई को उनके बेटे और बहु से झगड़ा हुआ इसके बाद उसी दिन रात में पेट्रोल फेंक कर आग लगा दिया गया। जिसमें मेरे घर के साथ दो पोता और दो पोती और बहू बुरी तरीके से जल गए। जिसको लेकर सलामत मियां द्वारा बगहा थाना में 29 मई को कांड संख्या 159/24 दर्ज कराया गया है । वही इस घटना को लेकर परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो का बुरा हाल है। अन्य 4 लोगों की भी हालत नाजुक बनी हुई है और सभी का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है।

Bihar news Bagaha- Five members of the same family were burnt to death due to fire in Khiriya village.सलामत मियां की बेटी की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है।सभी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Trending News