Bihar news अररिया_3 अप्रैल को समाहरणालय परिसर से हुई चोरी की बाइक बरामद

IMG-20210708-WA0085
Share News

अररिया संवाददाता मंटू राय

अररिया मामला 3 अप्रैल का बताया जा रहा है जहां समाहरणालय परिसर के पीछे जनरेटर के पास से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम नगर निवासी विश्वनाथ प्रशाद श्रीवास्तव ने गाड़ी चोरी की सूचना दिनांक 3 अप्रैल 2021 को लेकर अररिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी विश्वनाथ प्रशाद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बयाया की मेरी गाड़ी 3 अप्रैल को समाहरणालय परिसर से चोरी हो गई थी।

IMG 20210708 WA0085

इसकी सूचना थाना को दी गई थी अचानक दिनांक 8 जुलाई 2021 को ओम नगर स्थित छाया मेडिकल स्टोर के समीप गाड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई आनन फानन में वह अपने सहयोगियो के साथ छाया मेडिकल स्टोर के समीप पहुंचे तो उन्होंने देखा की उनका बाइक पर एक आदमी बैठा हुआ है उन्होंने अपनी बाइक को पहचान लिया और इसकी सूचना अररिया नगर थाना में दी गई।

 

IMG 20210708 WA0087

नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया साथ में गैरेज मालिक और बाइक चलाने वाले व्यक्ति को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले आई पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है

Trending News