Bihar news अररिया छठ हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर डीएम व् एसपी द्वारा छठ घाटों का भ्रमण किया गया

Bihar news अररिया छठ हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर डीएम व् एसपी द्वारा छठ घाटों का भ्रमण किया गया
Share News

मंटू राय संवादाता अररिया

अररिया जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच और पुलिस अधीक्षक ह्र्दय कांत तिवारी एसडीएम शैलेषचंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार द्वारा महापर्व छठ को देखते हुए जिले के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया गया। उन्होंंने तिरछुलिया घाट बस स्टैंड नहर घाट आदि का भ्रमण किया एवं छठ पर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

 

IMG 20211109 WA0031 निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने छठ घाटों की साफ-सफाई के अलावा घाटों के संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने, घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, खतरनाक घाटों का चिन्हीकरण करते हुए बैरीकेडिंग कराने, घाट पर आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने में स्थानीय लोगो का सहयोग प्राप्त करने के संबंध में निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

 

IMG 20211109 WA0031उन्होंने कहा कि नदियों के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए इसकी निगरानी आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार के दुर्घटना को रोकने के लिए एहतियातन खतरनाक घाटों पर छठव्रतियों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जा सके। खतरनाक घाट पर साइनेज भी लगाया जाए। गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष नदियों में पानी का स्तर काफी ऊंचा है और छठ पर्व के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक है।

 

Bihar news अररिया छठ हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर डीएम व् एसपी द्वारा छठ घाटों का भ्रमण किया गयाडीएम और एसपी ने कोविड अनुरूप व्यवहार के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की और कहा कि छठ घाट पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं और भीड़ भाड़ में जाने से बचें।

Trending News