Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news अवैध नर्सिंग होम में एक और भेंट चढ़ी महिला मरीज जन्म देकर मां की हुई मौत और नवजात बच्ची हुई ममता से अनाथ

जनवाद टाइम्स 16 December 2021
Bihar news अवैध नर्सिंग होम में एक और भेंट चढ़ी महिला मरीज जन्म देकर मां की हुई मौत और नवजात बच्ची हुई ममता से अनाथ
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गुरुवार को नगर के फर्जी नर्सिंग होम व क्लिनिक में एक फर्जी डॉक्टर ने एक और गर्भवती महिला की जान ले ली। जिसको लेकर परिजन दिन भर हंगामा करते रहे तथा रो रो कर बिलखते रहें। इस बीच तथाकथित डॉक्टर अपना नेम प्लेट सहित कर्मियों को लेकर भाग खड़ी हुई। वहीं जब काफी हंगामा के बाद करीब 3:00 बजे नगर थाना के एक प्रशिक्षु दारोगा अंकित कुमार द्वारा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर खानापूर्ति करने में लगी रही।

IMG 20211216 WA0032

 

बैरिया थाना के लौकरिया मुर्गही निवासी सविता देवी 21 वर्ष पति अजय यादव को 14 दिसम्बर की देर शाम नगर के कोतवाली चौक स्थित गोपी भवन में संचालित फर्जी नर्सिंग होम में बच्चा के जन्म हेतु भर्ती कराया गया। जहां कथित डॉक्टर सबाना प्रवीण द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन कर लड़की की जन्म कराई गई। लेकिन बच्चा होने के बाद जच्चा याने महिला की स्थिति बिगड़ने लगी और खून का गिरना बंद नहीं हो रहा था। साथ ही परिजनों के अनुसार मुंह और नाक से भी रक्त स्त्राव लगातार हो रहा था।

वहीं कथित डॉक्टर ने घबराकर अपनी ओर से एंबुलेंस करा कर गुरूवार के रात्रि 10 बजे अपने कर्मियों के साथ मोतिहारी भेज दिया। जहां गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन शव के साथ कोतवाली चौक स्थित फर्जी नर्सिग क्लीनिक में पहुंचे। तथा रोते बिलखते रहे।

IMG 20211216 WA0031

लेकिन किसी ने इस मामले की खोज खबर नहीं ली। सूचना मिलने पर जब लगभग 2:00 बजे मीडिया कर्मियों की वहां देखते देखते भीड़ लग गई तब जाकर नगर थाने की नींद खुली। मृतक के परिजनों के अनुसार एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा मरीज को इस नर्सिंग होम में लाया गया था। हालांकि इस नर्सिंग होम को देखने के पश्चात यह समझना मुश्किल होगा कि वाकई यह नर्सिंग होम है जहाँ मानव की गंभीर से गंभीर आॅपरेशन बिना किसी खास स्वच्छता और बिना नर्सिंग के मापदंड के पूरा किया जाता है। नर्सिंग होम जहां आॅपरेशन होती है वो और जहाँ वो कथित डाॅक्टर बैठती हैं वो कमरा बंद पाया गया। हंगामा के समय डाॅक्टर और कम्पाउंडर की उपस्थिति नहीं होने की वजह से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

 

Bihar news अवैध नर्सिंग होम में एक और भेंट चढ़ी महिला मरीज जन्म देकर मां की हुई मौत और नवजात बच्ची हुई ममता से अनाथबताते चलें कि पूर्व में जब अवैध नर्सिग होम पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी तो सिविल सर्जन डॉ बीरेन्द्र कुमार ने मौखिक रूप से कहा था कि अवैध व फर्जी नर्सिग होम पर कार्यवाही नहीं कर पाता क्योंकि मेरे पास अंगरक्षक व पुलिस बल नहीं होता है। हालांकि पूर्व के प्रतिक्रिया के पश्चात उनके द्वारा एक पत्र द्वारा निर्देश सभी चिकित्सा प्रभारी को दिया गया था जिसमें अवैध और फर्जी नर्सिंग होम व डाक्टरों पर कार्यवाही करें। जिसके लिए जिला के सभी प्रखंड में टीम का गठन भी किया गया। पर उनका निर्देश आज तक हवा हवाई और ठंडे बस्ते में रह गया।

विदित हो कि विगत दिनों समाहरणालय के सभा कक्ष में प्रभारी मंत्री नीतीन नवीन की समीक्षा बैठक में मीडिया कर्मियों ने अवैध नर्सिंग होम तथा फर्जी डाॅक्टरों से संबंधित मामला उठाया था जिसपर प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यवाही का भरोसा दिया गया था और वो भी हवा हवाई ही रहा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज नैनी में 17 दिसंबर को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Next: बिहार न्यूज अररिया- भरगामा पुलिस ने 48 कार्टुन विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.