Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करें राजस्व के सभी अधिकारी : डॉ0 दिलीप जायसवाल

जनवाद टाइम्स 31 August 2024
Bihar news All revenue officers should work with honesty and integrity: Dr. Dilip Jaiswal
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला स्थित समाहरणालय कक्ष में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में ज़िले में भूमि से संबंधित तमाम कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें राजस्व संबंधी कार्यो, ऑनलाइन दाखिल खारिज, भू-लगान, अभियान बसेरा, भू-सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण, भू-अभिलेखों के अद्यतीकरण, भूमि हस्तांतरण, बंदोबस्ती, लोक भूमि अतिक्रमण एवं अन्य विषयों के निष्पादन से संबंधित समीक्षा की गई

Bihar news All revenue officers should work with honesty and integrity: Dr. Dilip Jaiswal

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने मंत्री महोदय और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और अपने वक्तव्य में कहा कि प्रत्येक माह भूमि से जुड़े मसलों का समीक्षा होता है। राजस्व से जुड़े हर कार्य की लगातार समीक्षा हो रही है। जनता दरबार का आयोजन हर सप्ताह होता है। जिसमें लोग अपनी समस्या रखते हैं और जिला प्रशासन उनका हल निकालने की पूरी कोशिश करता है। बसेरा-2 के तहत भूमिहीनों के बीच भूमि वितरण का कार्यक्रम बगहा अनुमंडल से शुरू हो चुकी है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जा रही है। 200 पंचायत भवन के लिए ज़मीन उपलब्ध कराया गया है। उन सारी जानकारी को ऑनलाइन किया जा रहा है।Bihar news All revenue officers should work with honesty and integrity: Dr. Dilip Jaiswal

माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि ऐसी योजना की बुनियाद तलाशी जाए जिससे कि BPL परिवारों को लगान के तौर पर कम पैसा देना पड़े। उन्होंने कहा की आप लोग ऊर्जावान अधिकारी है मन लगाकर काम करें। उन्होंने राजस्व से संबंधित सभी अधिकारियों को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। राजस्व विभाग इसी नीति पर कार्य कर रहा है। अधिकारी राजस्व कार्यों को निर्धारित समय में निर्धारित समय में पूर्ण पारदर्शी तरीके से निष्पादित करें।

Bihar news All revenue officers should work with honesty and integrity: Dr. Dilip Jaiswal

इस अवसर पर मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, जनक राम, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री, भारत सरकार, सतीश चंद्र दुबे, मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, श्रीमती रेणु देवी, सांसद, डॉ0 संजय जायसवाल, सुनील कुमार, विधायक, राम सिंह, श्रीमती रश्मि वर्मा, विनय बिहारी, नारायण प्रसाद, उमाकांत सिंह, बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, माननीय विधान पार्षद, भीष्म सहनी, सौरभ कुमार सहित जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, निदेशक, भू अर्जन बिहार, कमलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, राजीव कुमार सिंह, आजीव वत्सराज, अनिल कुमार पाण्डेय, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रमोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेंद्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, श्रीमती बेबी कुमारी एवं जिले के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news अंतर्राष्ट्रीय तस्करों की बदौलत सीमावर्ती नेपाल क्षेत्रो में चल रही है चिरान मशीनें और फर्नीचर के कारखाने
Next: Agra News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.