Agra News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Agra News: Police arrested the accused of raping a woman and sent him to jail
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत एक गावँ में दो दिन पूर्व महिला से खेत मे खींचकर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जहां से उसे कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

Agra News: Police arrested the accused of raping a woman and sent him to jail
बता दें कि बुधवार को एक महिला ने बसई अरेला थाने पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उसका पति बिहार में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह गावँ में बच्चों के साथ रहती है। बुधवार सुबह वह खेत पर काम करने गयी थी। आरोप है कि खेत पर करन निवासी गुर्जा रामजस मौजूद मिला जिसने महिला के साथ जोर जबरदस्ती की। उसके विरोध करने पर आरोपी उसे जबरन बाजरे के खेत मे खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गया था।
पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शनिवार को अरनोटा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Agra News: Police arrested the accused of raping a woman and sent him to jail
थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी को 72 घंटे के अंदर अरनोटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Trending News