Bihar News क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत 38 आदतन अपराध कर्मियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई

Bihar News क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत 38 आदतन अपराध कर्मियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लोकसभा निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिले के 38 आदतन अपराध कर्मियों के विरूद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा-03 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना/जिला बदर कर दिया गया है। उक्त 38 अपराध कर्मी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10.00 बजे से 11.00 बजे एवं अपराह्न 05.00-06.00 बजे के बीच संबंधित थाना में जाकर सदेह अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे।IMG 20240330 WA0185

बगहा थाना क्षेत्र के अपराधकर्मी तुलसी साह को बैरिया थाना में प्रतिदिन जाकर सदेह अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसी तरह गौरीशंकर शाह को जगदीशपुर थाना, रमेश बीन को मानपुर थाना, प्रभु बीन को मानपुर थाना, रामनाथ बीन को नौतन थाना, उदय यादव को श्रीनगर थाना, बिन्दालाल यादव को शिकारपुर थाना, भिखारी यादव उर्फ विनय कुमार यादव को गोवर्धना थाना, सोबराती मियां को धनहा थाना, प्रभु मांझी को वाल्मीकिनगर थाना, अनवत राम को भितहाँ थाना, दिनेश यादव को ठकराहा थाना, अजीत सहनी को धनहा थाना, संतोष बैठा को गोवर्धना थाना, नारद उर्फ कृष्णा पटेल को वाल्मीकिनगर थाना, अशोक राम को बथुवरिया थाना, गोविंद विश्वास को मधुबनी थाना, अफसर आलम को मधुबनी थाना, भूतनाथ चौबे उर्फ भास्कर चौबे को गोबरहिया थाना, नीरज कुमार उर्फ धीरज कुमार को भितहा थाना, इजहार आलम को वाल्मीकिनगर थाना, वीरेंद्र यादव को नौरंगिया थाना, रामा महतो को नौरंगिया थाना, राजेश साह उर्फ राजेश सोनी को मधुबनी थाना, प्रदीप कुमार को पिपरासी थाना, हारून साइन को ठकराहा थाना, गुड्डू गिरी को बाल्मीकिनगर थाना, प्रदीप मिश्रा को पिपरासी थाना, जदुवीर राम को पिपरासी थाना, नवीन खरवार उर्फ नवीन महतो को ठकराहा थाना, अवसर अहमद उर्फ शेख अफसर को भितहा थाना, दीपक चौधरी को नौरंगिया थाना, राजा बाबू उर्फ सनी सिंह को बाल्मीकिनगर थाना, कृष्णा कुशवाहा को चिउटाहा थाना, विनोद उरांव को मझौलिया थाना, जनार्दन राय को लौरिया थाना, श्याम बिहारी चौधरी को बैरिया थाना, मनोज मुखिया को जगदीशपुर थाना में जाकर प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।Bihar News क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत 38 आदतन अपराध कर्मियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई

जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा उपरोक्त अपराधकर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे आदेश प्राप्ति की तिथि से उक्त निर्धारित स्थल पर सदेह उपस्थित होकर प्रत्येक दिन 10:00 बजे पूर्वा० से 11:00 बजे पूर्वा० तथा संध्या में 05:00 बजे से 06:00 बजे के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दिनांक- 25.05.2024 को अपने मत का प्रयोग करने की स्थिति में संबंधित थानाध्यक्ष को मतदान केन्द्र पर पहुंचने हेतु यात्रा रूट, चलने का समय एवं वापसी का समय अंकित कर पूर्ण ब्यौरा समर्पित करना होगा, तदुपरांत थानाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर ही मतदान केन्द्र हेतु प्रस्थान करेंगे। जिला दंडाधिकारी द्वारा संबंधित थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया है कि वे थाना में इसके लिए एक अलग से उपस्थिति पंजी संधारित करेंगे एवं उसमें सभी अपराधकर्मी का नाम अंकित कर प्रत्येक दिन उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसका साप्ताहिक प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक, बेतिया/बगहा को निरन्तर भेजना सुनिश्चित करेंगे।

Trending News