Bihar News लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

Bihar News लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

भारत नेपाल के सीमावर्ती मानपुर थाना की पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे एक युवक को लोडेड कट्टा के साथ थर दबोचा है।

Bihar News लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवा भूतहवा से डमरापुर हथियार लेकर किसी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है । सूचना की आलोक में मानपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डमरापुर के पास छापामारी कर उस युवक को थर दबोचा गया ।पुलिस में उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया है।

Bihar News लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तारगिरफ्तार युवक लौरिया थाना के हरपुर निवासी सूरज कुमार 19 वर्ष पिता मुकुरूधन राम बताया गया है। पुलिस ने एक कांड दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

Trending News