Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 28 May 2021
Bihar News: A youth arrested with a weapon during vehicle checking
Share News
       

मंटू राय संवाददाता

अररिया: आज संध्या 4:30 बजे नरपतगंज थाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मोहम्मद हैदरी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

आपको बता दें कि पुलिस द्वारा नरपतगंज ओवरब्रिज पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। तभी पुलिस द्वारा पीछा कर उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ा गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। जब पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई और उनसे पूछताछ किया गया तो उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया गया है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जिससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया है। हालांकि अभी पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दीपक कुमार यादव, पिता हनु यादव है, जो जोगबनी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड संख्या 9 का रहने वाला है। इसके विरुद्ध पूर्व से भी 8 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से सुपौल जिले के राघोपुर थाना में एक मामला, बथनाहा थाना में दो मामला, जोगबनी थाना में चार मामला तथा नरपतगंज थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar News: सीएसपी संचालक से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
Next: Etawah News: सभी दुकाने शर्तों के आधार पर खोले जाने के संबंध सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.