Bihar News-देश के लिए एक दु:खद खबर,नहीं रहे शरद यादव,गम की लहर

Bihar News-देश के लिए एक दु:खद खबर,नहीं रहे शरद यादव,गम की लहर
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/जंदाहा।जन्दाहा के लोगों के लिए भी हमेशा सतायेगा शरद यादव की यादें,कर चुके हैं चुनावी सभा बिहार के लाल,देश के प्रसिद्ध राजनेता,पूर्व केन्द्रीय मंत्री,मधेपुरा के पूर्व सांसद,जदयू के पूर्व अध्यक्ष व एक प्रखर समाजवादी नेता माननीय शरद यादव का देहांत हो गया।Bihar News-देश के लिए एक दु:खद खबर,नहीं रहे शरद यादव,गम की लहर

 

फ़ाइल फोटो शरद यादव

उनकी बेटी सुहासिनी यादव ने सोशल मीडिया में यह खबर दी कि पापा नहीं रहे।सचमुच किसी के सर से बाप का साया उठ जाना एक बेटा या बेटी ही समझ सकती है।पूरे देश में शोक की लहर है।अब यह देश शरद यादव की कमी को हमेशा महसूस करता रहेगा।शरद यादव का जाना जन्दाहा के लोगों को भी हमेशा सतायेगा।कई बार चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।बहुत ही करीब से जन्दाहा में लोगों ने देखा और लोगों ने मुलाकात किया है।अब ऐसा कभी नहीं होगा।शरद यादव जी हमेशा याद आएंगे।Bihar News-देश के लिए एक दु:खद खबर,नहीं रहे शरद यादव,गम की लहर

Trending News