Bihar News-अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में 551 महिलाएं हुई शामिल

Bihar News-अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में 551 महिलाएं हुई शामिल
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर– राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के राजा प्रकार ट्री ओला मुनि जी के टोला में अष्टयाम में यज्ञ के पूर्व गुरुवार को बैंड बाजे हाथी घोड़ा के साथ भाव कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 551 महिलाओं ने भाग लिया

।Bihar News-अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में 551 महिलाएं हुई शामिल

राजापाकर दक्षिणी पंचायत के उत्तर टोला स्थित यदुवंशी चौक शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। आयोजित कलश यात्रा बेलकुंडा ग्राम स्थित सुरतपुर पोखर पर कौनहारा घाट से लाया गया गंगाजल को 551 कन्याओं द्वारा कलश में जल भरकर ढेलफोरवा चौक ,शनि चर हाट चौक, बाबा गणिनाथ चौक होते हुए यज्ञ स्थल शिव मंदिर परिसर पहुंची। जहां उपस्थित आचार्यों द्वारा विधि विधान वह मंत्र चरण के साथ कलश को मंदिर परिसर के चारो ओर रखा गया।तत्पश्चात 11 बजे से 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ।जो शुक्रवार समाप्त होगा ।यज्ञ समाप्ति के उपरांत शुक्रवार को शुक्रवार की रात्रि में विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है। यज्ञ का अनुष्ठान संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।वही यज्ञ देखने आने वाले महिला पुरुष बच्चों के लिए 24 घंटे भंडारे का भी आयोजन किया गया है

Bihar News-अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में 551 महिलाएं हुई शामिल

अष्ट्याम यज्ञ को लेकर चारों ओर भक्ति का माहौल बना हुआ है। वहीं राम नाम के धुन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। यज्ञ के व्यवस्थापकों में जगन्नाथ सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, अमरेश कुमार, पंकज कुमार राय, निर्भय कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार, मनोज सिंह समेत ग्रामवासी शामिल है ।

Trending News