Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News एक लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

जनवाद टाइम्स 5 April 2024
Bihar News एक लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक, प्रतिनिधि उपास्थित थे।Bihar News एक लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

बैंकर्स को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने में बैंकर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अभ्यर्थी के स्वयं के नाम से अथवा उनके अभिकर्ता के साथ संयुक्त रूप से निर्वाचन हेतु बैंक खाता खुलवाने में बैंकर्स नियमानुसार सहयोग करेंगे। इसके साथ ही समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों का अचूक रूप से अनुपालन करेंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य एक लाख रुपये से अधिक की जमा एवं निकासी की निगरानी करना एवं संदेहास्पद लेनदेन की सूचना जिला प्रशासन को देना है।

उन्होंने कहा कि बैंकर्स एक लाख रुपये से अधिक ट्रांजेक्शन (विगत दो माह) पर नजर रखेंगे एवं जानकारी साझा करेंगे। आरटीजीएस के माध्यम से एक ही खाते से दूसरे खाते में एक से अधिक बार ट्रांजेक्शन से संबंधित गतिविधि पर नजर रखेंगे। अभ्यर्थी अथवा उससे संबंधित अन्य खाते से एक लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन एवं राजनैतिक दलों के खाते से एक लाख से अधिक ट्रांजेक्शन पर नजर रखेंगे।Bihar News एक लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

उन्होंने कहा कि ईएसएमएस (इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) के द्वारा क्यूआर कोड जनरेट करके ही बैंक की नगदी अन्य शाखों या एटीएम में प्रेषित कराएं ताकि जांच के दौरान राशि की पुष्टि की जा सके। नगदी मूवमेंट के समय ईएसएमएस द्वारा जेनरेट क्यूआर कोड अनिवार्य रूप से रखा जाय।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला बैंकिंग शाखा एस प्रतीक, अवर निर्वाचन पदाधिकारी यशलोक रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News मीना बाजार आवंटित क्षेत्र से बाहर अवैध कौड़ी वसूली करने व कराने वाले पर दर्ज कराएं एफआईआर:गरिमा
Next: Bihar News-अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में 551 महिलाएं हुई शामिल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.