Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news: मंडल कारा के विचाराधीन कैदियों को लगाया गया कोरोना का टीका

जनवाद टाइम्स 30 May 2021
IMG-20210530-WA0039
Share News
       

मंटू राय संवाददाता

जेल अधीक्षक की अगुआई में टीकाकारण सत्र का हुआ सफल संचालन, मंडल कारा अररिया में बंद सभी विचाराधीन कैदियों का टीकाकारण सम्पन्न हो चुका है। बीते कुछ दिनों से इसके लिये कारा परिसर में ही विशेष सत्र का संचालन किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिये विशेष टीम गठित की गई थी। विशेष अभियान के तहत मंडल कारा के लगभग 1100 कैदियों को कोरोना का टीका का पहला डोज लगाया गया। टीकाकारण के कैदियों के जेल प्रशासन द्वारा विशेष पहचान पत्र जारी किया गया था। कुछ के पास आधार कार्ड भी उपलब्ध थे। टीकाकारण अभियान के दौरान किसी स्वास्थ्य कर्मी व कैदी को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिये जेल अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

विशेष मेडिकल टीम पर था टीकाकरण का जिम्मा
मंडल कारा में आयोजित टीकाकारण अभियान की सफलता का लेकर स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा विशेष मेडिकल टीम का गठन किया गया था। मेडिकल टीम में डॉ नीरज कुमार, मुकेश कुमार मंगेशकर, फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर हेमंत कुमार हीरा, कक्षपाल गौतम, राम बच्चन दास, धर्मेंद्र सिंह शामिल थे। मेडिकल टीम में शामिल डाटा एंट्री ऑपरेटर हेमंत कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ आशुतोष व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेरणा रानी वर्मा के निर्देशन में टीम द्वारा मंडल कारा में सफलता पूर्वक टीकाकारण अभियान का संचालन किया गया।

संक्रमण से बचाव के लिये टीकाकारण जरूरी
जेलर शत्रुघ्न मंडल ने बताया वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मंडल कारा में टीकाकारण अभियान का संचालन किया गया। उन्होनें कहा कोरोना काल में जिंदगी बचाने की जारी जंग में वैक्सीन कारगर हथियार है. वैक्सीन से प्रतिरक्षित लोगों में संक्रमण के गंभीर प्रभाव का खतरा कम होता है। टीका लेने से शरीर में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का विकास होता है। जो हमें कोरोना संक्रमण के खतरों से बचाता है। इसलिये टीका के महत्व को देखते हुए सभी कैदियों को टीका लगाया गया है।

निर्धारित समय पर दिया जाएगा टीका का दूसरा डोज
जेल अधीक्षक जवाहरलाल प्रभाकर ने कहा कि टीका का पहला डोज ले चुके कैदियों को निर्धारित समय पर वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगाया जायेगा। उन्होंने कहा की कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर जेल प्रशासन बेहद गंभीर है। शुरू से ही मंडल कारा में कोरोना गाइड लाइन का सख्ती पूर्वक अनुपालन किया जाता है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। कारा के सभी कैदी संक्रमण के खतरों के प्रति सजग हैं। टीकाकारण के बाद भी उन्हें जरूरी सावधानी रखने के लिये सचेत किया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar news गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ दो को किया गिरफ्तार
Next: Karnatak News: एलकवर खंड्रे ने रेहड़ी-पटरी, भाड़े के लोगों और गरीब लोगों को भोजन किट वितरित किए।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.