Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news 5.14 करोड़ रूपये की लागत से शीघ्र बनेगा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का भवन

जनवाद टाइम्स 14 August 2021
Bihar news 5.14 करोड़ रूपये की लागत से शीघ्र बनेगा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का भवन
Share News
       

भवन निर्माण के लिए अविलंब भूमि चयन करने का निर्देश दिया

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में 5.14 करोड़ रूपये की लागत से शीघ्र पंचायत संसाधन केन्द्र भवन का निर्माण कराया जाना है। पंचायत संसाधन केन्द्र भवन का निर्माण हो जाने के उपरांत विभिन्न आधारभूत संरचनाओं को डेवलप करने की प्रक्रिया तेज की जायेगी। फैकल्टी, प्रशिक्षण सामग्री, प्रशिक्षण की नई तकनीक से संबंधित उपकरण आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए समय-समय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत संसाधन केन्द्र भवन में कराया जायेगा ताकि उनका क्षमतावर्द्धन हो सके।

 

 

Bihar news 5.14 करोड़ रूपये की लागत से शीघ्र बनेगा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का भवनइसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा पंचायत संसाधन केन्द्र भवन के निर्माण हेतु भूमि चयन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज विभाग, बिहार के निदेश के आलोक में जिला मुख्यालय बेतिया में पंचायत संसाधन केन्द्र भवन का निर्माण कराया जाना है। इसका अनुमोदित डीपीआर विभाग से प्राप्त हो चुका है।

 

 

Bihar news 5.14 करोड़ रूपये की लागत से शीघ्र बनेगा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का भवनअपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण को पंचायत संसाधन केन्द्र भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए उपर्युक्त भूमि का चयन कर शीघ्र प्रस्ताव देने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News समाजवादी पार्टी सेक्टर अध्यक्षो की बैठक रामनगर कार्यालय हुई सकुशल सम्पन्न
Next: Bihar news:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगी बेतिया के पूर्व एसपी निताशा गुड़िया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.