Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news 27-30 दिसंबर तक जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 November 2021
Bihar news 27-30 दिसंबर तक जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Share News
       

संवादाता मोहन सिंह बेतिया

जिले में दिनांक-27.12.2021 से दिनांक-30.12.2021 तक जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन महाराजा स्टेडियम, रमना, इंडोर स्टेडियम (टाउन हॉल) बेतिया में कराया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।

 

IMG 20211130 WA0024जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने जिला खेल पदाधिकारी को निदेश दिया कि खेलकूद प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से जिले के सभी मध्य/उच्च विद्यालय, उच्चतर मा0 विद्यालय/सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय (डीएवी, केन्द्रीय विद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय को छोड़कर) को प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने निदेश दिया कि जिलास्तरीय आयोजन के पन्द्रह दिन पूर्व जिले के सभी उच्च विद्यालय, उच्चतर मा0 वि0 के प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। आयोजन तिथि के एक सप्ताह पहले सभी विद्यालय के प्रधान अपने विद्यालय के खिलाड़ियों का निबंधन फॉर्म (आवश्यक/निदेशित कागजात सहित) जिला खेल पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।

 

 

IMG 20211130 WA0024सिविल सर्जन को आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार करने हेतु मेडिकल टीम सहित एंबुलेंस की व्यवस्था, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया को साफ-सफाई, चलंत/अस्थायी शौचालय एवं पानी की व्यवस्था, कार्यपालक पदाधिकारी, पीएचईडी को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया है। साथ ही आयोजन स्थल पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।

 

 

Bihar news 27-30 दिसंबर तक जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजनजिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दिनांक-27.12.2021 को एथलेटिक्स, वालीबॉल, बैडमिंटन, कराटे एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दिनांक-28.12.2021 को फुटबॉल, शतरंज, भारोत्तोलन एवं वुशू, दिनांक-29.12.2021 को कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट तथा दिनांक-30.12.2021 को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। सभी छात्र-छात्राएं वर्ग 06 एवं इससे उपर के कक्षाओं के होंगे। साथ ही अंडर 14 खेल के लिए उम्र सीमा दिनांक-31.12.2021 को 14 वर्ष तक, अंडर 17 खेल के लिए उम्र सीमा दिनांक-31.12.2021 को 17 वर्ष तक एवं अंडर 19 खेल के लिए उम्र सीमा दिनांक-31.12.2021 को 19 वर्ष तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी बिहार राज्य अंतर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालय का नियमित छात्र होना अनिवार्य है। बिहार शिक्षा परिषद से प्लस टू हेतु मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के नियमित छात्र ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को योग्यता प्रमाण पत्र के साथ सक्षम प्राधिकार से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (संख्या) की छायाप्रति, विगत वर्ष उतीर्ण परीक्षा का अभिप्रमाणित अंक पत्र तथा विद्यालय के उपस्थिति पंजी की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के आयु प्रमाण पत्र की विस्तृत जांच अनिवार्य रूप से की जायेगी। जिसमें त्रुटि पाये जाने पर संबंधित खिलाड़ी, विद्यालय के प्रधानाध्याक एवं शारीरिक शिक्षक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स अंडर 14, 17 एवं 19 में एक विद्यालय से एक स्पर्धा में सिर्फ 02 ही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीएम, बेतिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्पोर्टस शिक्षक/प्रशिक्षक, वरिष्ठ खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news युद्ध स्तर पर दिलाएं कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज : जिलाधिकारी
Next: Etawah News: चौ.सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी आयोजित, रूबरू कार्यक्रम में चुने गए मिस और मिस्टर फ्रेशर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260710-WA0017
  • Breaking News
  • Crime
  • Uttar Pradesh

UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 10 July 2026

Latest News

  • UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
  • Bihar News : बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.