Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : माकपा के पश्चिम चम्पारण जिला कमेटी का 23 वाँ सम्मेलन सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 24 January 2022
Bihar news : माकपा के पश्चिम चम्पारण जिला कमेटी का 23 वाँ सम्मेलन सम्पन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमेटी का 23 वा सम्मेलन कॉमरेड गणेश शंकर विद्यार्थी नगर , पहवारी उत्सव भवन संत कबीर रोड बेतिया में दूसरे दिन गर्मजोशी नारों के साथ सम्पन्न हो गया ।

IMG 20220124 WA0022

सम्मेलन का उदघाटन पार्टी के बिहार राज्य सचिव तथा केन्द्रीय कमिटी सदस्य का. अवधेश कुमार ने किया तथा सम्मेलन का समापन बिहार राज्य सचिव मण्डल सदस्य का. गणेश शंकर सिंह ने किया ।

Bihar news : माकपा के पश्चिम चम्पारण जिला कमेटी का 23 वाँ सम्मेलन सम्पन्न

सम्मेलन में जिला सचिव का. प्रभुराज नारायण राव ने पिछले तीन साल के कामों का प्रतिवेदन पेश करते हुए बताया कि विगत 4 वर्षों में हमने अनेकों सवालों पर संघर्ष किए । किसान आंदोलन में हमारी बड़ी भागीदारी हुई । हमारे साथी भारत बन्द , बिहार बन्द , रेल रोको , प्रदर्शन , धरना , पुतला दहन , किसान महापंचायत , गांव स्तरीय सभाएं आदि कार्यक्रमों में आगे बढ़कर हिस्सा लिए ।बकुलहर भूमि आंदोलन में में प्रभुराज नारायण राव सहित 16 परचाधारियों पर पर मुकदमें हुए , जेल गए । लेकिन संघर्ष आज भी जारी है । हमने बाढ़ से मुक्ति , फसल हर्जाना , गन्ना का 5 सौ कीमत , बकाए का भुगतान , गेहूं तथा धान सभी किसानों का एम एस पी के आधार पर खरीदने के लिए संघर्ष किए । हमें आगे भी संघर्ष के तेवर को आगे बढ़ाना है ।
दूसरे दिन प्रतिवेदन पर 13 साथियों ने बहस में हिस्सा लिया । जिसका जवाब जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने दिया । जिसके बाद सम्मेलन ने सर्व सम्मति से प्रतिवेदन को पास किया ।
सम्मेलन ने 21 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव किया । जिला कमिटी के सदस्य प्रभुराज नारायण राव , म. सैदुल्लाह , सदस्य बिहार बार कौंसिल , चांदसी प्रसाद यादव , प्रभुनाथ गुप्ता , रामा यादव , हरेंद्र प्रसाद, म. हनीफ , प्रकाश वर्मा , सुशील श्रीवास्तव , महफुज राजा , शिवशंकर पाण्डेय , सुनील कुमार यादव , शंकर कुमार राव , बी के नरुला , जगरनाथ प्रसाद यादव , नीरज बरनवाल , म. वहीद , शम्भू आलोक , चम्पा देवी आदि चुने गए । सम्मेलन ने सर्व सम्मति से का. चांदसी प्रसाद यादव को जिला मंत्री निर्वाचित किया ।
सम्मेलन ने 6 से 8 मार्च तक समस्तीपुर में होने वाले राज्य सम्मेलन में भाग लेने के लिए 10 प्रतिनिधि का. म. सैदुल्लाह , प्रभुनाथ गुप्ता , रामा यादव , प्रकाश वर्मा , महफूज राजा , सुशील श्रीवास्तव , सुनील यादव , शिवशंकर पाण्डेय , चम्पा देवी तथा शंकर कुमार राव निर्वाचित हुए ।
यह सम्मेलन कोविड के सभी मानदंडों का पालन करते हुए संपन्न हो गया ।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: लोक जनशक्ति पार्टी ने बेरोजगारी, शिक्षा, आदि समस्या को लेकर उठाया मुद्दा।
Next: Bihar news प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत 01 लाख रूपये की राशि भी डिजिटली भेजी गयी धीरज के एकाउंट में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.