Bihar News: इलाज में लापरवाही के कारण दो कोविड-19 मरीजों की मौत

IMG-20210417-WA0015
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: जिले में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के प्रकोप से लोग दहशत में हैं शुक्रवार की रात्रि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में इलाज में लापरवाही के का रण दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई मरने वाले लोगों में अवधेश शर्मा 63 वर्ष पथरीघाट एवं सदरुल हक 65 वर्ष मोतिहारी शामिल है पथरी घाट निवासी अवधेश शर्मा के परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही प्रति गई है रात्रि में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पंकज कुमार वन ड्यूटी से अनुपस्थित थे जिससे मरीजों को परेशानी होने पर इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई उसके उपरांत अधीक्षक ने डॉ रामकुमार दीपक को ड्यूटी पर तैनात किया लापरवाही के आरोप में डॉ पंकज कुमार वन पर अधीक्षक द्वारा शो कॉज की कार्रवाई की गई है अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल अभी आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित मरीज भर्ती हैं जिनकी इलाज की जा रही है वही सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार के अनुसार अभी तक जीएमसीएच में 19 जीएनएम बेतिया में 3 और नरकटियागंज के डीसीएचसी ने एक मरीज भर्ती है बताते चलें कि जीएमसीएच की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है

You may have missed