Bihar News: विश्व योग दिवस पर लोगो ने किया योगाभ्यास।

Bihar News: People practiced yoga on World Yoga Day.

Bihar News: People practiced yoga on World Yoga Day.

Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सोनपुर-सोनपुर प्रखंड के अतर्गत विभिन्न स्थानों पर योग दिवस के रूप मे सोमवार को लोगों ने योगाभ्यास किया।इसी क्रम मे सोनपुर पुरानी गंडक पुल के नीचे नयामिगंग घाट पर 7वे विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर सोनपुर नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के द्बारा योग शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर के योगा टीचर अमित कुमार ने योगाभ्यास कराने के पश्चात उन्होंने कहा कि योग करे निरोग रहे।उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ और आरोग्य जीवन का मार्ग दिखाने वाला योग भारत की प्राचीनता और विविधता का प्रतीक है।इसे हमे अपने नित जीवन मे सम्मिलित कर एक स्वास्थ्य जीवन का आधार बनाना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दूनिया न सिर्फ योग दिवस मना रही है बल्कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली मे अपना भी रही है।इस योग शिविर मे अवकाश प्राप्त बैककर्मी एवं समाजसेवी अनिल सिंह, प्रदेश भाजपा नेता धनंजय सिह,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, ब्ब्लु,नगर उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिस,राजेश राज,कृष्ण नंदन राम,विपिन कुमार, मंगल राय,संजीव कुमार, प्रकाश कुमार, रौशन कुमार, राजीव कुमार, अशोक सिंह, शिव सिह किशोर सिह,अरूण सिह आदि लोगों ने योग शिविर मे भाग लिया।

Trending News