Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news: जिलान्तर्गत बिहार स्टेट फूड एण्ड सिविल सप्लाईज काॅरपोरेशन लि0 के गोदामों की करायी गयी गहन जांच।

जनवाद टाइम्स 1 June 2021
IMG-20210601-WA0026
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम द्वारा आज दिनांक-1.06.2021 को जिलान्तर्गत बिहार स्टेट फूड एण्ड सिविल सप्लाईज काॅरपोरेशन लि0 के गोदामों (सीएमआर/टीपीडीएस) की गहन जांच/स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा गोदाम में उपलब्ध अनाज की मात्रा, उपलब्ध अनाज की गुणवता, अनाज के रख-रखाव की स्थिति सहित अन्य बिन्दुओं की सूक्ष्मता से जांच की गयी।

सीएमआर, बेतिया गोदाम संख्या-01 एवं 02 की जांच विद्यानाथ पासवान, एसडीओ, बेतिया द्वारा करायी गयी है। वहीं टीपीडीएस, बैरिया एवं नौतन प्रखंड के गोदामों की जांच श्री संजय कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेतिया द्वारा करायी गयी है।

इसी तरह सीएमआर, चनपटिया बाजार समिति गोदाम संख्या-03 एवं टीपीडीएस, चनपटिया की जांच अनिल कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, टीपीडीएस, मझौलिया की जांच रवि प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, टीपीडीएस, योगापट्टी की जांच श्यामाकांत मेहरा, वरीय कोषगार पदाधिकारी, सीएमआर, नरकटियागंज बाजार समिति गोदाम संख्या-04 एवं टीपीडीएस, नरकटियागंज की जांच श्रीमती साहिला, एसडीओ, नरकटियागंज, टीपीडीएस, लौरिया की जांच विनोद कुमार विमल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, टीपीडीएस, गौनाहा की जांच अजय कुमार सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज, टीपीडीएस, मैनाटांड़ की जांच श्री कपिलदेव तिवारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, टीपीडीएस, सिकटा की जांच श्री उपेन्द्र सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी, सीएमआर, बगहा बाजार समिति गोदाम संख्या-05 की जांच शेखर आनंद, एसडीओ, बगहा, टीपीडीएस, बगहा-01 एवं 02 की जांच मो0 इमरान, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, टीपीडीएस, रामनगर की जांच विजय प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी, टीपीडीएस, दहवा (मधुबनी), भितहां, पिपरासी की जांच राजेश कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं टीपीडीएस, ठकराहां की जांच श्री सरफराज नवाज, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा द्वारा करायी गयी है।

जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही बिहार स्टेट फूड एण्ड सिविल सप्लाईज काॅरपोरेशन लि0 के गोदामों के संचालन में विभागीय निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निदेशित किया गया है। साथ ही गोदामों में अनाज की उपलब्धता, अनाज की गुणवता, रख-रखाव की व्यवस्था बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से कराने का निदेश दिया गया था।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों की टीम द्वारा जिलान्तर्गत बिहार स्टेट फूड एण्ड सिविल सप्लाईज काॅरपोरेशन लि0 के गोदामों की जांच करायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जांच टीम द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित करने के उपरांत इसकी गहन समीक्षा की जायेगी तथा गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Post navigation

Previous: Bihar news: मोदी शासन काल के सात साल देश के लिए हादसा-विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
Next: Agra News: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.